फ्रांस में कोरोना के नए मामलों में वृद्धि, आंकड़ा 10 लाख के पार

फ्रांस में कोरोना के नए मामलों में वृद्धि, आंकड़ा 10 लाख के पार

IANS News
Update: 2020-10-24 10:01 GMT
फ्रांस में कोरोना के नए मामलों में वृद्धि, आंकड़ा 10 लाख के पार
हाईलाइट
  • फ्रांस में कोरोना के नए मामलों में वृद्धि
  • आंकड़ा 10 लाख के पार

पेरिस, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूरोप में स्पेन के बाद फ्रांस वह दूसरा देश है, जहां कोरोनावायरस के मामलों की संख्या दस लाख के पार पहुंच गई है। यह स्थिति यहां लगातार दूसरे दिन 40,000 से अधिक मामलों के सामने आने से बनी।

यहां के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटों में शुक्रवार को देश में 42,032 मामलों की पुष्टि हुई है, जिसने गुरुवार को दर्ज 41,661 मामलों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

देश में इस वक्त कुल मामलों की संख्या 1,084,659 है।

यहां मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 34,508 तक पहुंच गया है, जिसमें एक में हुई 298 मौतें भी शामिल रही हैं, जो गुरुवार को 162 थी।

बीते 24 घंटों में 976 नए मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने के साथ यहां इस वक्त अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 15,008 है।

देश में कोरोनावायरस की इस गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकार को कर्फ्यू की समय सीमा बढ़ानी पड़ी। पेरिस सहित आठ अन्य मुख्य शहरों और 38 अन्य विभागों में इस वक्त कर्फ्यू लागू है।

यहां की कुल 4.6 करोड़ आबादी पर इस वक्त पाबंद है, जिन्हें शुक्रवार रात से जारी प्रतिबंधों के तहत रात के नौ बजे से सुबह के छह बजे तक घर में रहने की सलाह दी गई है।

एएसएन/जेएनएस

Tags:    

Similar News