World Vegetarian Day: ये हैं वेजिटेरियन्स की वैरायटी, भारत में ज्यादातर लोग वेज

World Vegetarian Day: ये हैं वेजिटेरियन्स की वैरायटी, भारत में ज्यादातर लोग वेज

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-01 07:57 GMT
World Vegetarian Day: ये हैं वेजिटेरियन्स की वैरायटी, भारत में ज्यादातर लोग वेज

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। वेजिटेरियन खाना हमेशा से हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसलिए 1 अक्टूबर का दिन दुनियाभर में "वर्ल्ड वेजिटेरियन डे" के रुप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 1977 में नॉर्थ अमेरिकन वेजिटेरियन सोसाइटी द्वारा की गई थीं। इस सोसायटी का मतलब लोगों को वेज खाने के लिए प्रेरित करना है। 

ज्यादा लोग जानते हैं कि दुनिया में दो ही तरह के लोग होते हैं एक "वेज" और दूसरा "नॉन-वेज"। आज वेजिटेरियन डे पर हम आपको बता दें कि खाने के प्रकार सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं हैं। इसमें भी अब कई तरह की कैटेगरी बन गईं हैं। जैसे रॉ वीगन, वीगन, फ्लेक्सिटेरियन, पेसेटेरियन और लैक्टो-ओवो। इनकी डिटेल्स कुछ इस प्रकार है। 

रॉ वीगन: रॉ वीगन के आहार में अनप्रोसेस्ड वेजीटेरियन खाना होता है, जिसे 46 डिग्री से​ल्सियस से ज्यादा गर्म नहीं किया जाता। रॉ वीगन का ये मानना है कि अगर इस तापमान से उपर पकाया तो खाने का सारा न्यूट्रिशन खत्म हो जाता है और खाना शरीर के लिए हानिकारक हो जाता है।

वीगन: वीगन जानवरों से मिलने वाला किसी भी प्रकार का उत्पाद नहीं खाते। इसमें मांस तो है ही, वीगन अंडे, डेरी उत्पाद और जिलेटिन भी नहीं खाते। ये चमड़े के प्रोडक्ट भी यूज नहीं करते। 

फ्लेकिसटेरियन: इस शब्द को उन लोगों का वर्णन करने के लिए बनाया गया, जो ज्यादातर वेजीटेरियन भोजन खाते हैं, लेकिन कभी—कभी नॉन—वेज  भी खा लेते हैं।

पेसेटेरियन: ऐसे लोग जो सिर्फ मछली के अलावा किसी तरह का मांस नहीं खाते। आजकल स्वास्थ्य कारणों की वजह से काफी लोग ऐसा आहार ले रहे हैं।

लैक्टो-ओवो: वे व्यक्ति जो किसी किस्म का मांस नहीं खाते हैं, लेकिन अंडे और डेरी उत्पाद खाते हैं। शब्द लैक्टो लैटिन शब्द है, जो दूध के लिए इस्तेमाल किया जाता है और ओवो का अर्थ है अंडा। लैक्टो ओवो सबसे आम प्रकार के वेजी​टेरियन होते हैं

भारत में सबसे ज्यादा वेजिटेरियन
दुनिया में अगर सबसे ज्यादा वेजिटेरियन देश की लिस्ट निकाली जाए तो उसमें भारत का नाम सबसे उपर है। भारत में सबसे ज्यादा 38 प्रतिशत लोग वेज हैं। इजराइल में 13 फीसदी, ताइवान में 12 फीसदी, इटली में 10 फीसदी, ऑस्ट्रिया में 9 फीसदी, जर्मनी में 9 फीसदी, यूनाइटेड किंगडम में 9 फीसदी, ब्राजील में 8 फीसदी, आयरलैंड में 6 फीसदी, आस्ट्रेलिया में 5 फीसदी लोग वेजिटेरियन हैं।

Tags:    

Similar News