पाकिस्तान से अफगानी डिप्टी गर्वनर किडनैप

पाकिस्तान से अफगानी डिप्टी गर्वनर किडनैप

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-29 13:11 GMT
पाकिस्तान से अफगानी डिप्टी गर्वनर किडनैप

डिजिटल डेस्क, पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर इलाके से अफगानिस्तान के डिप्टी गवर्नर नबी अहमदी को किडनैप कर लिया गया है। नबी अहमदी अफगानिस्तान के कुनुर प्रांत के डिप्टी गवर्नर हैं। अहमदी मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए सड़क के रास्ते बॉर्डर क्रॉस कर पेशावर आए थे। इसी दौरान उन्हें पाकिस्तान के खैबर पख्तूनक्वा से अगवा कर लिया गया।

 

मामले में बात करने पर पाकिस्तान पुलिस ने कहा है कि अफगान गवर्मेंट ने उन्हें अहमदी के विजिट की कोई जानकारी नहीं दी थी, जिसके चलते हम उन्हें सिक्युरिटी नहीं दे पाए। बताया है कि अफगान तालिबान ने किडनैपिंग में हाथ होने से इनकार कर दिया है। इसके पीछे कुछ निजी विवाद बताए जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस अहमदी की तलाश कर रही है।

 

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि गवर्नर अहमदी अपने भाई के साथ पेशावर पहुंचे थे। यहां वे अपने भाई के साथ रोड किनारे पैदल चल रहे थे, तभी में कार में सवार अज्ञात बंदूकधारियों ने उन्हें कार में खींच लिया। अहमदी के भाई ने पेशावर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी, लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि उनके भाई अफगान प्रॉविन्शियिल गर्वंमेंट में बड़े अफसर हैं। इसके बाद कुनुर गर्वनर यानी अहमदी के स्पोक्समैन ने पेशावर में उनकी किडनैपिंग की पुष्टि की और बताया कि वो मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए वहां गए हुए थे।

 

पेशावर में अफगानिस्तान के राजदूत मोइन ने कहा, "हमने इसकी सूचना काबुल सरकार और पाकिस्तान को भी दे दी है। हमें उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही बचा लिया जाएगा।" जबकि पाक पुलिस का कहना है, "अगर अफगान सरकार ने उन्हें अहमदी के आने की जानकारी दी होती, तो हम उन्हें सुरक्षा प्रदान करते और ऐसी घटना नहीं होती।"

Similar News