लास वेगस ही नहीं इन 5 दर्दनाक मास शूटिंग ने भी अमेरिका को हिलाया

लास वेगस ही नहीं इन 5 दर्दनाक मास शूटिंग ने भी अमेरिका को हिलाया

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-02 18:59 GMT
लास वेगस ही नहीं इन 5 दर्दनाक मास शूटिंग ने भी अमेरिका को हिलाया

डिजिटल डेस्क, लास वेगस। अमेरिका के लास वेगस में हुई गोलीबारी में 58 लोगों की मौत हो गई है। इसे अमेरिकी इतिहास की सबसे भयावह गोलीबारी माना जा रहा है। इस घटना में हमलावर ने हमले को अंजाम देने के बाद खुद को गोली से उड़ा लिया। अमेरिकी रक्षा एंजेसियां फिलहाल इसकी जांच में जुटी है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर अमेरिका में हथियारों की बेलगाम बिक्री पर अनेक सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि अमेरिका में इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रही है।

अमेरिका की ऐसी ही पांच दर्दनाक घटनाएं, जिन्होंने अमेरिका समेत पूरे विश्व को शोक में डूबा दिया

पल्स नाइटक्लब, ओरलेंडो, फ्लोरिडा
12 जून 2016 को ओरलेंडो के पल्स नाइटक्लब में एक भयावह गोलीकांड में 49 लोगों की मौत हो गई थी। यहां हमलावर ने असॉल्ट राइफल और हैंडगन से हमला किया। हमलावर और सुरक्षाबलों के बीच 3 घंटे तक फायरिंग होती रही। आखिकर अमेरिका की SWAT ने हमलावर को मार गिराया। हमलावर की पहचान ओमार मतिन के रूप में हुई थी।

वर्जिनिया टेक, ब्लैक्सबर्ग, वर्जीनिया
16 अप्रेल 2007 को हुए इस हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई थी। 23 वर्षीय स्यूंग हुई चो नाम के शख्स ने इस हमले को अंजाम दिया था। हमलावर ने पहले वर्जिनिया टेक कैम्पस के डोर्म में और बाद में क्लासरूम में फायरिंग कर खुद को भी गोली मार ली थी।

सैंडी हुक एलिमेंट्री स्कूल, न्यूटन, कनेक्टिकट
14 दिसंबर 2012 को 20 वर्षीय एडम लांजा ने सैंडी हुक एलिमेंट्री स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग की थी। हमले में स्कूल के 6 स्टॉफ मेंबर और 20 बच्चों की मौत हो गई थी। इस घटना में भी हमलावर ने फायरिंग के बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया था।

ल्यूबी कैफेटेरिया, किलिन, टेक्सास
जॉर्ज हेनर्ड नाम के एक शख्स ने ल्यूबी कैफेटेरिया में 23 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। घटना में 20 लोग घायल भी हुए। इसके बाद हमलावर ने खुद को गोली मार ली।

मैकडोनाल्ड, सेन सिड्रो, कैलिफोर्निया
कैलिफोर्निया के सेन सिड्रो के मैकडोनल्ड रेस्टोरेंट में एक सिक्योरिटी गॉर्ड ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। जेम्स ओलिवर ह्युबर्टी नाम के इस शख्स ने 21 लोगों को गोलियों से भून दिया था।

Similar News