Corona World Update: दुनिया में कोरोना संक्रमण से 2.48 लाख लोगों की मौत, 35 लाख से ज्यादा संक्रमित

Corona World Update: दुनिया में कोरोना संक्रमण से 2.48 लाख लोगों की मौत, 35 लाख से ज्यादा संक्रमित

Bhaskar Hindi
Update: 2020-05-04 05:22 GMT
Corona World Update: दुनिया में कोरोना संक्रमण से 2.48 लाख लोगों की मौत, 35 लाख से ज्यादा संक्रमित

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोनावायरस की चपेट में आने से अबतक 2 लाख 48 हजार 241 लोगों की जान जा चुकी है। 35 लाख 65 हजार 110 लोग इस गंभीर बीमारी से संक्रमित हैं, जबकि 11 लाख 53 हजार 912 लोग इलाज के बाद पूरी तरह से स्वास्थ हो चुके हैं। इस वायरस का सबसे ज्यादा असर अमेरिका में देखने को मिल रहा है। यहां बीते 24 घंटे में 1450 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में मरने वालों का आंकड़ा 68 हजार  598 के पार पहुंचा गया है। न्यूयॉर्क में सबसे ज्यादा 24 हजार 648 लोगों की मौत हुई है। 

मानव निर्मित है कोरोनावायरस: अमेरिकी विशेषज्ञ
कोरोनावायरस को लेकर अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि इस वायरस की शुरूआत चीन के वुहान में एक लैब से हुई है। पोम्पियो ने कहा, हमारे पास इस बात के पक्के सबूत हैं कि ये वायरस चीन से आया है। हमारे पास दुनिया के सबसे अच्छे विशेषज्ञों की टीम हैं जिन्हें ये लगता है कि ये वायरस मानव निर्मित था। पोम्पियो ने कहा, मेरे पास इस पर विश्वास न करने का कोई कारण नहीं है। 

कोरोना संक्रमण से प्रभावित दुनिया के टॉप 10 देश 

देश संक्रमितों मरीजों की संख्या कोरोना से कुल मौतें स्वास्थ हुए मरीजों की संख्या
अमेरिका 11,88,122 68,598 1,78,263
स्पेन 2,47,122 26,264 1,48,558
इटली 2,10,717 28,884 81,654
ब्रिटेन 1,86,599 28,446 मौजूद नहीं है
फ्रांस 1,68,693 24,895 50,784
जर्मनी 1,65,664 6,866 1,30,600
रूस 1,34,687 1,280 16,639
तुर्की 1,26,045 3,397 63,151
ब्राजील 1,01,147 7,025 42,991
ईरान 97,424 6,203 78,442

नोट: ये आंकड़े Worldometers से लिए गए हैं। 

स्पेन में अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रा के लिए मास्क लगाना अनिवार्य
स्पेन में आज से सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करने के लिए मास्क लगाना अनिवार्य हो गया है। कोरोनावायरस महामारी की रोकथाम के मद्देनजर देश में लागू लॉकडाउन में धीरे-धीरे रियायत मिलने जा रही है। बीबीसी ने प्रधानमंत्री प्रेडो सांचेज के हवाले से कहा, सरकार अधिकतर परिवहन स्थानों पर 60 लाख मास्क वितरित करेगी, जबकि 70 लाख मास्क स्थानीय अधिकारियों को दिए जाएंगे। स्पेन में सात सप्ताह में पहली बार शनिवार को वयस्क सड़क पर निकल सके। एक सप्ताह पहले 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए लॉकडाउन में रियायत दी गई थी। अन्य यूरोपीय देशों में भी लॉकडाउन के कड़े नियमों में छूट दी जा रही है। 

इटली में सोमवार से कुछ प्रतिबंधों में राहत
इटली सरकार ने घोषणा की है कि वह आज (सोमवार) से कुछ प्रतिबंधों में ढील दी गई है। आंकड़ों के मुताबिक यहां कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है। सरकार ने अंतिम संस्कार में 15 लोगों के जमा होने की छूट दी है। यहां अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा 28 हजार 884 लोग मारे गए हैं, जबकि 2 लाख 10 हजार 717 से ज्यादा संक्रमित हैं।

ब्रिटेन में 315 अन्य मौतों के साथ कुल आंकड़ा 28 हजार के पार 
ब्रिटेन में कोविड-19 संक्रमण से ग्रसित अन्य 315 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद से देश में इस महामारी से मरने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर 28 हजार 446 हो गया। कैबिनेट ऑफिस के मिनिस्टर माइकल गोव ने इस बात की जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि कुल आंकड़ों में अस्पतालों, देखभाल घरों और व्यापक समुदाय में हुई मौतें शामिल हैं।

गोव ने कहा कि रविवार सुबह तक स्थायी समयानुसार (0800 जीएमटी) सुबह 9 बजे तक पिछले 24 घंटों में कुल 76,496 कोविड-19 टेस्ट किए गए थे। उन्होंने बताया कि दो लाख से अधिक प्रमुख वर्कर्स और उनके परिवारों का कोरोनावायरस परीक्षण किया गया। मिनिस्टर गोवे ने डाउनिंग स्ट्रीट की ब्रीफिंग में कहा कि कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए लागू किए गए लॉकडाउन को धीरे-धीरे कैसे हटाना है इसे लेकर आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन सरकार की योजना और अगले कदम की जानकारी के बारे में अधिक बात करेंगे। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने, बच्चों की स्कूल वापसी, अधिक सुरक्षित रूप से यात्रा और कार्यस्थल में जीवन को सुरक्षित बनाने को लेकर एक व्यापक योजना की आवश्यकता है।

 

 

 

Tags:    

Similar News