दुबई: छेड़छाड़ के मामले में भारतीय नागरिक पर चल रहा मुकदमा

दुबई: छेड़छाड़ के मामले में भारतीय नागरिक पर चल रहा मुकदमा

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-28 16:18 GMT
दुबई: छेड़छाड़ के मामले में भारतीय नागरिक पर चल रहा मुकदमा

डिजिटल डेस्क, अबू धाबी। दुबई के ड्रैगन मार्ट में एक महिला को अनुचित तरीके से छूने पर एक भारतीय पुरुष पर मुकदमा चल रहा है। इसे मामले दुबई की एक अदालत में सुनवाई की गई। गल्फ न्यूज के मुताबिक 35 वर्ष की एक सीरियाई महिला ने भारतीय नागरिक पर आरोप लगाया कि अगस्त में जब वह ड्रैगन मार्ट में थी, तब 33 वर्षीय एक भारतीय पुरुष ने उसका पीछा किया। महिला ने बताया कि जब उसने आरोपी को देखा तो उस समय वह अपने बच्चों के साथ कुछ खिलौने खरीद रही थी। इस दौरान आरोपी महिला को इस तरह से घूर रहा था कि वह डर गई।

महिला ने आरोप लगाते हुए कहा "वह मेरे पीछे आकर खड़ा हो गया और मेरे शरीर को देखने लगा। जबकि मैंने ऐसा कुछ नहीं पहना था, जो पारदर्शी रहा हो।" गल्फ न्यूज के मुताबिक इसके बाद जब आरोपी ने महिला को छुआ तो उसने शोर मचाकर इसका विरोध किया। इस दौरान सभी दुकानदार वहां इकट्ठा हो गए और बाद में पुलिस ने घटनास्थल पर आकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि उसने महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। दुबई के पब्लिक प्रॉसिक्यूशन ने आरोपी पर पीड़िता के साथ यौन दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

Tags:    

Similar News