फेसबुक की बड़ी कार्रवाई, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का अकाउंट जनवरी 2023 तक के लिए सस्पेंड किया

फेसबुक की बड़ी कार्रवाई, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का अकाउंट जनवरी 2023 तक के लिए सस्पेंड किया

Bhaskar Hindi
Update: 2021-06-04 18:05 GMT
हाईलाइट
  • 6 जनवरी को यूएस कैपिटल में दंगों के बाद ट्रंप के फेसबुक अकाउंट को सस्पेंड किया गया था
  • पूर्व अमेरिकी ट्रम्प का फेसबुक अकाउंट जनवरी 2023 तक के लिए सस्पेंड
  • ये सस्पेंशन 7 जनवरी से माना जाएगा

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। फेसबुक इंक ने शुक्रवार को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का अकाउंट जनवरी 2023 तक के लिए सस्पेंड कर दिया है। ये सस्पेंशन 7 जनवरी से माना जाएगा। दरअसल, इस साल 6 जनवरी को  यूएस कैपिटल में दंगों के बाद ट्रंप के फेसबुक अकाउंट को सस्पेंड किया गया था, लेकिन सस्पेंशन की मियाद नहीं बताई गई थी। कंपनी का कहना था कि ट्रम्प के पोस्ट हिंसा को भड़काने वाले थे।

 

Tags:    

Similar News