जापान में बाढ़ का कहर, 25 की मौत

जापान में बाढ़ का कहर, 25 की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-11 06:50 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, तोक्यो। दक्षिणी जापान में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। बचाव दलों को अब भी फंसे हुए 100 से अधिक लोगों को बचाने में कीचड़ के कारण काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। दक्षिणी पश्चिमी द्वीप क्युशु में भारी बारिश की आशंका जताई है।

इस द्वीप में पिछले हफ्ते मूसलाधार बारिश के कारण नदियों में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आ गई थी, जिससे हजारों लोगों को रेसक्यू कैंप में रहने पड़ रहा है। वहीं कई लोग अब भी फंसे हुए हैं। रेस्क्यू टीम जोखिम भरी परिस्थितियों के बीच फंसे हुए लोगों तक पहुंचाने की मशक्कत कर रही हैं।

स्थानीय सरकारी अधिकारियों के मुताबिक फुकुओका और ओएटा प्रांतों में फंसे लगभग 150 लोगों से सोमवार शाम तक संपर्क नहीं हो पाया। मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिदे सुगा ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि अभी तक कुल 25 लोगों की मौत हो चुकी है।

Similar News