अमेरिका में लिंग भेदभाव से महिलाओं के मानवाधिकार प्रभावित : चीन मानवाधिकार अनुसंधान परिषद

अमेरिका में लिंग भेदभाव से महिलाओं के मानवाधिकार प्रभावित : चीन मानवाधिकार अनुसंधान परिषद

IANS News
Update: 2019-11-26 14:31 GMT
अमेरिका में लिंग भेदभाव से महिलाओं के मानवाधिकार प्रभावित : चीन मानवाधिकार अनुसंधान परिषद

बीजिंग, 26 नवंबर (आईएएनएस)। चीन मानवाधिकार अनुसंधान परिषद ने कहा है कि अमेरिका में लिंग भेदभाव बढ़ रहा है, जिससे महिलाओं के मानवाधिकारों पर गंभीर प्रभाव पड़ा है।

परिषद ने मंगलवार को अमेरिका में लिंग भेदभाव की समस्या से महिलाओं के मानवाधिकारों पर गंभीर प्रभाव शीर्षक लेख जारी किया। इस लेख में कहा गया है कि अमेरिका ने अब तक महिलाओं के खिलाफ सभी भेदभाव के उन्मूलन पर संधि को मंजूरी नहीं दी है, जो संयुक्त राष्ट्र कोर मानवाधिकार संधि है। वहां लिंग भेदभाव की स्थितियां और बिगड़ रही हैं जिससे महिलाओं के मानवाधिकारों पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।

इस लेख के मुताबिक लिंग भेदभाव अमेरिका में मौजूद एक गंभीर समस्या है। अमेरिकी महिलाओं को लंबे समय तक भेदभाव का सामना करना पड़ता है। इनमें घरेलू हिंसा, रोजगार में लैंगिक असमानता और अल्पसंख्यक जातीय महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा की कमी आदि शामिल हैं। इसके साथ कार्यस्थल और परिसर में महिलाओं पर यौन उत्पीड़न और हमले जैसी गंभीर घटनाएं भी हो रही हैं।

इस लेख में यह भी कहा गया है कि अमेरिका में मौजूद लिंग भेदभाव से अमेरिकी समाज में असमानता बढ़ गई है और अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकारों के विकास को भी बाधा पहुंची है। अमेरिका वर्षों से मानवाधिकारों के मुद्दे पर दोहरे मानकों का पालन करता रहा है। दूसरे देशों पर आरोप लगाता है और उनके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करता है। अमेरिका ने अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकारों के स्वस्थ विकास को गंभीर रूप से बाधित किया है।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

Tags:    

Similar News