तूफान 'डोरियन' ने बहामास में मचाई तबाही, अब फ्लोरिडा में देगा दस्तक !

तूफान 'डोरियन' ने बहामास में मचाई तबाही, अब फ्लोरिडा में देगा दस्तक !

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-02 02:35 GMT
तूफान 'डोरियन' ने बहामास में मचाई तबाही, अब फ्लोरिडा में देगा दस्तक !
हाईलाइट
  • 'डोरियन' तूफान रविवार को बहामास पहुंचा
  • अबको द्वीप पर दी थी दस्तक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में हर तरफ तबाही मचा रहा भयानक चक्रवाती तूफान हरिकेन डोरियन रविवार को बहामास पहुंचा। तूफान डोरियन ने बहामास के अबको द्वीप पर दी और जमकर तबाही मचाई। तूफान के कारण भूस्खलन होने से कई घर ढह गए। लोग बेघर हो गए। हालांकि अभी तक किसी व्यक्ति के मौत की कोई खबर नहीं है। 

 

बहामास के पर्यटन मंत्रालय के महानिदेशक ने बताया, डोरियन तूफान से मौत की कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि श्रेणी 4 के डोरियन तूफान ने बहामास में 295 किमी/घंटा की अधिकतम निरंतर हवा के साथ भूस्खलन किया है। अब यह तूफान फ्लोरिडा में दस्तक दे सकता है। जिसको लेकर पहले से अलर्ट कर दिया गया है।

चक्रवाती तूफान डोरियन तेज रफ्तार से अमेरिका के फ्लोरिडा की ओर बढ़ रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तूफान के खतरे को देखते हुए अपने पोलैंड दौरे को रद्द कर दिया है। वहीं लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था, फ्लोरिडा के लोग तैयार रहें, तूफान आने वाला है। यह भीषण रूप ले सकता है।

 

Tags:    

Similar News