लंदन : तीसरे बच्चे की Christening ceremony में कुछ इस अंदाज में नजर आईं केट

लंदन : तीसरे बच्चे की Christening ceremony में कुछ इस अंदाज में नजर आईं केट

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-10 09:20 GMT
हाईलाइट
  • केट मिडलटन ने 23 अप्रैल 2018 को बेटे को लुई आर्थर चार्ल्स जन्म दिया।
  • प्रिंस लुई आर्थर चार्ल्स प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की तीसरी संतान है।
  • लंदन में St. James पैलेस के चैपल रॉयल में प्रिंस लुईस के नामकरण समारोह का आयोजन किया गया।

डिजिटल डेस्क, लंदन। लंदन में St. James पैलेस के चैपल रॉयल में सोमवार को प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की तीसरी संतान यानी प्रिंस लुईस के नामकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में शाही परिवार के सभी सदस्य शामिल हुए। समारोह में केट मिडलटन ने पति और दो बच्चों के साथ एक शानदार एंट्री ली। केट मिडलटन ने ब्रिटिश डिजाइनर अलेक्जेंडर मेकक्वीन (Alexander McQueen) की ऑफ व्हाइट ड्रैस पहनी थी। वहीं उन्होंने खूबसूरत Jane Taylor हैट पहन रखी थी। अपने लुक को कंप्लीट करने लिए केट ने जिम्मी चू (Jimmy Choo) की न्यूड पंप हील को कैरी किया। 

 

 

प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन ने 23 अप्रैल 2018 को बेटे लुई आर्थर चार्ल्स को जन्म दिया। यह उनकी तीसरी संतान है।

 

 

खास बात  तो यह है कि केट ने अपने दोनों बच्चों की christening ceremony में इसी कलर का आउटफिट पहना था। 2013 में प्रिंस जॉर्ज का नामकरण समारोह केट ने क्रीमी एंड सॉफ्ट यैलो रफ्फल ड्रैस पहनी थी। वहीं साल 2015 में प्रिंसेस शार्लोट के नामकरण समारोह में केट व्हाइट कोट ड्रैस में दिखी थी। 

 

 

सेरेमनी में केट के बेटे प्रिंस जॉर्ज और उनकी बेटी प्रिंसेज शार्लोट भी बेहद क्यूट लग रही थी। शार्लोट इस बार न्यू हेयरस्टाइल में नजर आईं, उन्होंने ब्लू हेयर बैंड लगाया था और प्रिंटेड फ्रॉक पहनी थी। प्रिंस जॉर्ज ने व्हाइट शर्ट और नी लेंथ पेंट में दिखाई दिए। 

 

 

समारोह में रॉयल फैमिली की छोटी बहू डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल हसबैंड प्रिंस हैरी के साथ पहुंची।

 

 

मेगन ने लेबल राल्फ लॉरेन की ऑलिव ग्रीन ड्रेस पहनी और उसी के साथ मैचिंग Manolo Blahnik stilettos पंप हील और खूबसूरत हैट ट्राई की, जिसमें मेगन काफी गॉर्जियस लग रही थी। 

 

Similar News