नेहरू के डेंटिस्ट थे पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति के पिता, चौथी पीढ़ी का भी यही पेशा

नेहरू के डेंटिस्ट थे पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति के पिता, चौथी पीढ़ी का भी यही पेशा

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-05 05:20 GMT
नेहरू के डेंटिस्ट थे पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति के पिता, चौथी पीढ़ी का भी यही पेशा
हाईलाइट
  • चुनाव के बाद आरिफ अल्वी पाकिस्तान के 13वां राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं।
  • नेहरू ने उन्हें सम्मान पत्र दिया था
  • जिसे अल्वी परिवार ने संजोकर रखा है।
  • पाकिस्तान के अलग होने से पहले अल्वी के पिता लखनऊ में क्लीनिक चलाते थे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति की घोषणा हो चुकी है। आरिफ अल्वी पाकिस्तान के 13वां राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं। आरिफ के पिता भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के डेंटिस्ट (दांतों के डॉक्टर) थे। अल्वी की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक नेहरू ने उन्हें एक सम्मान पत्र भी दिया था, जिसे अल्वी परिवार ने आज भी संजोकर रखा है। नेहरू के अलावा आरिफ अल्वी के पिता खिलाफत आंदोलन में लड़ने वाले मौलाना मोहम्मद अली जौहर और मौलाना शौकत अली का इलाज भी कर चुके हैं।

Similar News