China Floods: चीन में 1.9 करोड़ से अधिक लोग बाढ़ से हुए प्रभावित

China Floods: चीन में 1.9 करोड़ से अधिक लोग बाढ़ से हुए प्रभावित

IANS News
Update: 2020-07-05 19:00 GMT
China Floods: चीन में 1.9 करोड़ से अधिक लोग बाढ़ से हुए प्रभावित
हाईलाइट
  • चीन में 1.9 करोड़ से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीनी मौसम ब्यूरो के आंकड़े के मुताबिक पिछले तीन सालों की तुलना में इस साल के जून महीने में चीन में आए भारी तूफान में करीब 43 फीसदी प्रतिशत का इजाफा हुआ। चीनी राष्ट्रीय आपात प्रबंध मंत्रालय के मुताबिक 3 जुलाई तक चीन के क्वेइचो और सछ्वान आदि 26 प्रांतों के करीब 1.9 करोड़ लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 121 लोग मारे गए या लापता हैं, इसके साथ ही प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान 41.64 अरब चीनी युआन तक पहुंचा है।

5 जुलाई से दक्षिण चीन में फिर एक बार भारी वर्षा होनी है, जो 3 या 4 दिनों तक चलेगी। चीनी जल संसाधन मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक 4 जुलाई के दोपहर 12 बजे तक चीन के आनह्वेई और च्यांगशी की दसों नदियों में जल-स्तर चेतावनी के स्तर से ऊंचा हो गया है। इस साल के जुलाई से अगस्त तक भारी वर्षा से पीली नदी के मध्य भाग, हाईहो नदी, सोंगहुआच्यांग नदी क्षेत्रों में संभवत: बाढ़ आने की संभावना है। चीनी जल संसाधन मंत्रालय ने देश के विभिन्न स्थलों में तदनुरूप रोकथाम कार्य को अच्छी तरह अंजाम देने की मांग की।

 

Tags:    

Similar News