रोहिंग्या लड़कियों के साथ यौन हिंसा, UN ने म्यामांर सेना को ब्लैक लिस्ट में डाला

रोहिंग्या लड़कियों के साथ यौन हिंसा, UN ने म्यामांर सेना को ब्लैक लिस्ट में डाला

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-14 13:47 GMT
रोहिंग्या लड़कियों के साथ यौन हिंसा, UN ने म्यामांर सेना को ब्लैक लिस्ट में डाला

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। म्यामांर में रोहिंग्या मुसलमानों के साथ जो हिंसा हुई उससे आज कोई भी अनजान नहीं है। म्यामांर सेना की हिंसा का शिकार हुए रोहिंग्या मुसलमान अपनी जान बचाने के लिए पलायन करने पर मजबूर हुए थे। रिपोर्ट है कि इस दौरान म्यामांर सेना ने रोहिंग्या लड़कियों और विवाहित महिलाओं के साथ रेप और यौन हिंसा जैसी दर्दनाक घटनाओं को भी अंजाम दिया था। शनिवार को इसी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए संयुक्त राष्ट्र (UN) ने म्यामांर की सेना को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है।

UN ने अपनी एक नई रिपोर्ट में यौन हिंसा और रेप जैसे कृत्यों को अंजाम देने के पुख्ता सबूत पाए हैं। इसी के कारण संयुक्त राष्ट्र ने म्यामांर की सेना को सरकार एवं विद्रोही समूहों के ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है। UN ने अंतरराष्ट्रीय डॉक्टरों और बांग्लादेश के नागरिकों की रिपोर्ट को आधार बनाते हुए नई रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट के अनुसार म्यामांर से बांग्लादेश पहुंचे करीब 7,00,000 रोहिंग्या मुसलमानों ने क्रूर यौन उत्पीड़न को झेला है।

रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि म्यामांर सेना ने रोहिंग्या मुसलमानों की नाबालिग बच्चियों के साथ भी शारीरिक और मानसिक हिंसा की दर्दनाक घटनाओं को अंजाम दिया। महासचिव एंतोनिया गुतारेस की सुरक्षा परिषद को दी गई रिपोर्ट की एक अग्रिम प्रति में कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय डॉक्टरों और बांग्लादेश में मौजूद अन्य लोगों की प्रतिक्रिया के आधार पर ऐसा किया गया।

Similar News