सऊदी अरब में 60 साल बाद हटा महिलाओं की ड्रायविंग से बैन, थामा स्टेयरिंग

सऊदी अरब में 60 साल बाद हटा महिलाओं की ड्रायविंग से बैन, थामा स्टेयरिंग

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-24 05:13 GMT
सऊदी अरब में 60 साल बाद हटा महिलाओं की ड्रायविंग से बैन, थामा स्टेयरिंग
हाईलाइट
  • 60 सालों से महिलाएं सिर्फ यात्री सीट पर बैठती थी।
  • महिलाएं खुशी के साथ गाड़ी चलाती नजर आ रही है।
  • किंग के इस फैसले के बाद 1.51 करोड़ महिलाएं पहली बार सड़कों पर गाड़ी लेकर उतरने में सक्षम हो सकेंगी।
  • सऊदी के किंग मोहम्मद बिन सलमान ने महिलाओं के गाड़ी चलाने को लेकर लगाए गए प्रतिबंध को हटा दिया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सऊदी अरब में बीते 60 साल से गाड़ी का स्टेयरिंग थामने के लिए अपने हक की लड़ाई लड़ रही है महिलाओं को ड्रायविंग की इजाजत मिल गई है। रूढिवादी सोच के आगे महिलाओं की जीत हुई है। सऊदी में महिलाओं को गाड़ी चलाने की इजाजत नहीं थी, लेकिन सऊदी के किंग मोहम्मद बिन सलमान ने महिलाओं के गाड़ी चलाने को लेकर लगाए गए प्रतिबंध को हटा दिया। 

 

 

इस फैसले को अधिकारिक तौर पर मान्यता मिलने के बाद सऊदी की राजधानी रियाध में महिलाओं का जश्न आधी रात में दिखने को मिला। महिलाएं खुशी के साथ गाड़ी चलाती नजर आ रही थी। सऊदी के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है। बीते 60 सालों से महिलाएं सिर्फ यात्री सीट पर बैठती थी, लेकिन अब खुद गाड़ी चला सकेंगी। किंग के इस फैसले के बाद 1.51 करोड़ महिलाएं पहली बार सड़कों पर गाड़ी लेकर उतरने में सक्षम हो सकेंगी। 

 

 

बता दें कि सऊदी अरब में सिंतबर 2017 में महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगा प्रतिबंध हटाने का ऐलान किया गया था। यह फैसला क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विजन 2030 कार्यक्रम का हिस्सा है। कट्टरपंथी देशों में गिने जाने वाले इस देश में महिलाओं के हक में लिए गए फैसले को लेकर यहां के शासक सलमान की तारीफ की जा रही है। इसी के साथ सऊदी अरब महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगे प्रतिबंध को हटाने वाला दुनिया का आखिरी देश बन गया है। आपको बता दें कि सऊदी अरब दुनिया का एकलौता देश था जहां महिलाएं ड्राइव नहीं कर सकती थी।


 

Similar News