रूस ने 'आर्थिक युद्ध' के रूप में अमेरिकी प्रतिबंधों को दी मंजूरी

रूस ने 'आर्थिक युद्ध' के रूप में अमेरिकी प्रतिबंधों को दी मंजूरी

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-03 07:58 GMT
रूस ने 'आर्थिक युद्ध' के रूप में अमेरिकी प्रतिबंधों को दी मंजूरी

 डिजिटल डेस्क,मास्को। हाल ही में प्रतिबंध वाले विधेयक पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साइन किए। जिसे लेकर वो रूस के निशाने पर आ गया है। यह करते ही रूस भड़क उठा है। रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने अमेरिका के विधेयक को "आर्थिक युद्ध" नाम दिया। उन्होंने कहा कि ये दोनों देशों के संबंधों की मरम्मत की कोशिशों को कुचलने जैसा हैं और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कमजोरी को साबित करता हैं।
 
 दरअसल इस विधेयक के बाद रूस ने अमेरिका को अपने राजनयिकों की संख्या घटाने का अल्टिमेटम दे रखा है। बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रूस के खिलाफ प्रतिबंध वाले विधेयक पर साइन कर दिया। मेदवेदेव ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को लेकर अपने फेसबुक पेज पर लिखा हैं। उन्होंने लिखा कि ट्रम्प प्रशासन ने सबसे अधिक अपमानजनक तरीके से कांग्रेस को कार्यकारी शक्ति को सौंप कर कमजोरी दिखाई है। 
 
 मेदवेदेव ने आगे लिखा कि ट्रम्प ने बंद दरवाजों के पीछे कानून पर हस्ताक्षर किए और उसकी अनिच्छा बयानों साफ देखी जा सकती है। जिसमें उन्होंने  कानून को "महत्वपूर्ण रूप से दोषपूर्ण" कहा है। मेदवेदेव ने कहा कि इस कानून को पारित करने के लिए जल्दबाजी में, कांग्रेस ने स्पष्ट रूप से असंवैधानिक प्रावधान शामिल किए।
 
 गौरतलब है कि, ट्रंप ने बुधवार को नई प्रतिबंधों पर हस्ताक्षर किए। मेदवेदेव ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस कदम के परिणाम अच्छे नहीं होंगे। उन्होंने आगे कहा कि ये नए अमेरिकी प्रशासन के साथ हमारे संबंधों में सुधार उम्मीदों को खत्म कर रहा है। व्हाइट हाउस का ये कदम रूस पर एक पूर्ण आर्थिक युद्ध की घोषणा है। 
 

Similar News