अमेरिका: कैपिटल हिल के बाहर कार सवार ने 2 पुलिसकर्मियों को टक्कर मारते हुए बैरिकेडिंग तोड़ी, एक की मौत, सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध को मार गिराया

अमेरिका: कैपिटल हिल के बाहर कार सवार ने 2 पुलिसकर्मियों को टक्कर मारते हुए बैरिकेडिंग तोड़ी, एक की मौत, सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध को मार गिराया

Bhaskar Hindi
Update: 2021-04-02 19:21 GMT
अमेरिका: कैपिटल हिल के बाहर कार सवार ने 2 पुलिसकर्मियों को टक्कर मारते हुए बैरिकेडिंग तोड़ी, एक की मौत, सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध को मार गिराया
हाईलाइट
  • भारतीय समय के मुताबिक
  • शुक्रवार देर रात 11:30 बजे की घटना

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी संसद भवन (कैपिटल हिल) के बाहर शुक्रवार दोपहर (भारतीय समय के मुताबिक, शुक्रवार देर रात 11:30 बजे) फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां एक कार सवार ने 2 पुलिसकर्मियों को टक्कर मारते हुए बैरिकेड्स तोड़ दिए। इसके बाद पुलिस ने कार ड्राइवर को गोली मार दी। उसे घायल हालत में हॉस्पिटल में एडमिट किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि ऐसा जान पड़ता है कि कार चालक के पास चाकू था, जिसके बाद पुलिस ने गोली चलाई। वहीं हादसे में घायल एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है। 

घटना के दौरान संसद भवन को बंद कर दिया गया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से घर में ही रहने की अपील की है। कार सवार की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने कार से चाकू भी बरामद किया है। कार टकराने और गोलीबारी की यह घटना कैपिटल के पास एक तलाशी चौकी पर हुई। इस घटना ने जनवरी 2021 में अमेरिकी कैपिटल में घुसी भीड़ द्वारा मचाए गए उत्पात की यादें ताजा कर दीं, जब राष्ट्रपति पद पर जो बाइडन की जीत के संबंध में अमेरिकी संसद के सदस्य मतदान कर रहे थे। तब डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने अमेरिकी संसद पर हमला कर दिया था। इस दौरान 5 लोगों की मौत हुई थी और करीब 100 लोग घायल हुए थे। 

 

घटना के बाद पुलिस ने एहतियातन कैपिटल हिल के एंट्री और एग्जिट पॉइंट को बंद कर दिया। साथ ही पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस हमले को लेकर फिलहाल व्हाइट हाउस या नेशनल गार्ड्स की ओर से कोई बयान नहीं आया है। US कैपिटल की गलियों और सड़कों पर नेशनल गार्ड्स के जवानों की टुकड़ी मार्च कर रही है। CNN के रिपोर्टर लॉरेन फॉक्स ने इमारत के बाहर एम्बुलेंस और एक हेलीकाप्टर को देखकर रिपोर्ट की। एक व्यक्ति को स्ट्रेचर पर देखा गया। साथ ही एंबुलेंस और हेलिकॉप्टर को भी घटना स्थल के पास पहुंचते देखा गया है। पुलिस ने पूरे एरिया में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है।

Tags:    

Similar News