संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने गरीबी उन्मूलन को लेकर चीन की उपलब्धियों पर की प्रशंसा

चीन की तारीफ संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने गरीबी उन्मूलन को लेकर चीन की उपलब्धियों पर की प्रशंसा

IANS News
Update: 2021-10-24 13:00 GMT
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने गरीबी उन्मूलन को लेकर चीन की उपलब्धियों पर की प्रशंसा

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 23 अक्तूबर को संयुक्त राष्ट्र में चीनी लोक गणराज्य की कानूनी सीट की बहाली की 50वीं वर्षगांठ पर गरीबी उन्मूलन में और अन्य पहलुओं में चीन की उपलब्धियों की सराहना की। साथ ही, उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से चुनौतियों का सामना करने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

गुटेरेस ने सतत विकास लक्ष्यों को तैयार करने और लागू करने में चीन की भूमिका के लिए धन्यवाद दिया, क्योंकि चीन ने सभी रूपों और स्तरों में गरीबी खत्म करने में ²ढ़ प्रतिबद्धता दिखाई और महत्वपूर्ण प्रगति हासिल भी की। उन्होंने कहा कि चीन ने दुनिया को गरीबी उन्मूलन का बहुमूल्य अनुभव प्रदान किया है और इन अनुभवों को दक्षिण-दक्षिण सहयोग के माध्यम से अन्य देशों के साथ साझा किया जा रहा है।

गुटेरेस ने आगे कहा कि दुनिया भर के देश अभी भी बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एकजुट होने, भारी मतभेदों को दूर करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के माध्यम से आम चुनौतियों का समाधान करने का आह्वान किया।

(आईएएनएस)

Tags:    

Similar News