पेंटागन: अमेरिकी रक्षा विभाग 1 जनवरी से करेगा सेना में समलैंगिकों की भर्ती

पेंटागन: अमेरिकी रक्षा विभाग 1 जनवरी से करेगा सेना में समलैंगिकों की भर्ती

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-12 05:27 GMT
पेंटागन: अमेरिकी रक्षा विभाग 1 जनवरी से करेगा सेना में समलैंगिकों की भर्ती

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा विभाग ने अगले साल 1 जनवरी से समलैंगिकों को भर्ती करने की अनुमति दे दी है। इस मुद्दे पर अमेरिका की संघीय अदालत में भी बहस जारी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस बात का विरोध किया था। इसके बावजूद सेना को पेंटागन के प्रवक्ता मेजर डेविड ईस्टबर्न ने कहा, "कानूनी लड़ाई के बीच ही सेना में 1 जनवरी से समलैंगिकों की भर्ती शुरू होगी और यह चलती रहेगी।"

 

 

फैसले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन

 

बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने संघीय अदालत से अनुरोध किया था कि वह पेंटागन द्वारा सेना में समलैंगिकों की भर्ती शुरू करने पर अगले वर्ष से रोक लगाए। ट्रंप ने कहा था कि सेना में समलैंगिक व्यक्ति किसी भी पद पर सेवा नहीं दे सकेंगे। इस पर कानूनी कदम उठाने के लिए व्हाइट हाउस ने औपचारिक ज्ञापन भी दिया था, जिसके कारण विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गए थे। हालांकि उस वक्त सेना के कई सदस्यों और अधिकार समूहों द्वारा ट्रंप के इस फैसले को कानूनी तौर पर चुनौती भी दी थी। 

 

250 समलैंगिक जवान दे रहे हैं सेवाएं


जिसके बाद दो संघीय अदालत ने ट्रंप के प्रतिबंध के फैसले पर अस्थायी रोक लगा दी थी। ओबामा प्रशासन ने पिछले साल ही एक नई नीति की घोषणा की थी, जिसमें पेंटागन को समलैंगिक आवेदनकर्ताओं को एक जुलाई 2017 से स्वीकार करना शुरू करना था। जानकारी के अनुसार, अभी करीब 250 समलैंगिक जवान अमेरिकी सशस्त्र बल में अपनी सेवाए दे रहें हैं। हालांकि समलैंगिकों को भर्ती को लेकर दी गई अनुमति में भी छह महीने की देरी हो गई, क्योंकि रक्षामंत्री जिम मैटिस को इस मामले का अवलोकन करना था।

 

 

फरवरी तक इस नीति की समीक्षा होगी


जानकारी के अनुसार, अमेरिका के कोलंबिया जिले के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में कार्यवाही के बाद यह फैसला आया है। जिसमें कहा गया कि सेना को नए साल के दिन ट्रांसजेंडर रंगरूटों को स्वीकार करना शुरू करना चाहिए। न्याय विभाग ने डीसी सर्किट कोर्ट ऑफ़ अपील्स में कहा, कि पेंटागन अभी फरवरी तक इस नीति की समीक्षा करेगा। सरकार ने एक आपातकालीन स्थिति के लिए प्रस्ताव जारी करते हुए कहा, कि  ऐसा फैसला हमारे सशस्त्र बलों पर असाधारण बोझ डालेगा और सैन्य तत्परता को नुकसान पहुंचा सकता है।"


न्यायालय ने प्रारंभिक निदेशाधिकार जारी किया, जिसमें कहा कि प्रतिवादी 30 अक्टूबर, 2017 को 1 जनवरी, 2018 की समय सीमा का अनुपालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि पेंटागन अगले महीने ट्रांसजेंडर कर्मियों को भर्ती करने की योजनाओं के साथ आगे बढ़ेंगा। न्याय विभाग विभाग कानूनी विकल्पों की समीक्षा कर रहा है पूर्व राष्ट्रपति का निर्देश लागू किया जा सकता है।"


 

Similar News