10 दिन में हटाए गए व्हाइट हाउस के मीडिया चीफ एंथनी स्कारामूची 

10 दिन में हटाए गए व्हाइट हाउस के मीडिया चीफ एंथनी स्कारामूची 

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-01 08:13 GMT
10 दिन में हटाए गए व्हाइट हाउस के मीडिया चीफ एंथनी स्कारामूची 

 

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। व्हाइट हाउस के मीडिया चीफ एंथनी स्कारामूची को दस में हटा दिया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जॉन केली के सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में शपथ लेने के कुछ देर बाद ही स्कारामूची को पद से हटाने का ऐलान किया गया है। 

21 जुलाई को संभाला था पद

इस बाबत व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा कि स्कारामूची खुद ये मानते हैं कि केली को अपने अधिकारों का इस्तेमाल करना चाहिए और उन्हें अपनी टीम खड़ी करनी चाहिए। गौरतलब है कि एंथनी स्कारामूची ने 21 जुलाई को ही व्हाइट हाउस में मीडिया चीफ का पद संभाला था।

प्रीबस को भी अपना पद छोड़ना पड़ा था

वाइट हाउस में स्कारामूची की नियुक्ति के बाद ट्रंप के प्रेस सेक्रटरी सीन स्पाइसर और चीफ ऑफ स्टाफ रींस प्रीबस को भी अपना पद छोड़ना पड़ा था। अब स्कारमूची को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। 

सोमवार को जॉन केली ने वाइट हाउस के नए चीफ ऑफ स्टाफ पद की शपथ ली। रिपोर्ट के मुताबिक केली के ही कहने पर ट्रंप ने स्कारमूची को हटाया गया है। 

प्रीबस पागल और मनोरोगी-स्कारमूची

पिछले हफ्ते स्कारमूची ने एक पत्रकार से बात करते हुए प्रीबस को "पागल और मनोरोगी" कहा था। स्कारमूची ने प्रीबस पर आरोप लगाया कि वो वाइट हाउस और ट्रंप प्रशासन से जुड़ी जानकारियां मीडिया में लीक करते हैं। अगले ही दिन ट्रंप ने ट्विटर पर लिखा कि वह प्रीबस को चीफ ऑफ स्टाफ के पद से हटाकर उनकी जगह जॉल केली को नियुक्त कर रहे हैं। 
 

Similar News