गर्मी के मौसम में इन तीन फलों का सेवन करने से कभी नहीं होंगे बीमार
गर्मी के मौसम में इन तीन फलों का सेवन करने से कभी नहीं होंगे बीमार
डिजिटल डेस्क। गर्मी के मौसम में तापमान ज्यादा होता है, जिसके चलते जरा सी लापरवाही किसी को भी बीमार बना सकती है। गर्मी के इस मौसम में हम आपको बता रहे हैं 3 ऐसे फलों के नाम और गुणों के बारे में जिनसे बीमारियां कोसों दूर भागती हैं।
अधिकांश लोग जानते हैं कि शहतूत खाने में टेस्टी लगता है और सेहतमंद भी होता है। आयुर्वेद में शहतूत के कई फायदे भी बताए है। बता दें कि शहतूत में पोटैशियम, विटामिन ए और फॉस्फोरस प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। दरअसल, शहतूत दो प्रकार के होते है। इसके अलावा कई लोग इस फल को कच्चा खाना पसंद करते है, तो कई लोग इसे पक जाने के बाद खाना पसंद करते है।
शहतूत खाने के फायदे
बता दें कि आमतौर पर शहतूत का उपयोग जैम, जेली, सॉस, वाइन और मीठे खाद्य पदार्थ बनाने में किया जाता है। लेकिन कई पोषक तत्वों से युक्त होने के कारण शहतूत का सेवन शरीर के विकारों को दूर करने के लिए भी किया जाता है। शहतुत के फल में एल्केलॉयड पाया जाता है जो मैक्रोफेजेज को सक्रिय करता है और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा शहतूत में विटामिन सी भी पाया जाता है जो प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत रखने वाला तत्व है। शहतूत में कई पोषक एवं खनिज तत्व पाये जाते हैं, जिसके कारण यह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर अधिक पाया जाता है जो पेट के लिए फायदेमंद होता है। गर्मियों में शहतूत के सेवन से लू लगने का खतरा कम हो जाता है। शहतूत खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। ये बढ़ती उम्र के लक्षणों को जल्दी आने से भी रोकता है।
तेंदू के फायदे
तेंदू फल स्वाद में तो मीठा होता ही है इसके कई आयुर्वेदिक गुण भी है। स्वाद में मीठा यह फल बहुत "ज्यादा पौष्टिक होता है। तेंदू का फल पौष्टिक होने के साथ पाचन के लिए भी बहुत "यादा उपयोगी है। इससे पेट साफ रहता है। शरीर में चोट लगने से लगातार खून बह रहा हो तो तेंदू का रस लगाने से तुरंत खून बहना बंद हो जाता है।
बेल के फायदे
- दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव में सहायक।
- गैस, कब्ज की समस्या में राहत।
- कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित रखने में मददगार।
- दस्त और डायरिया की समस्या में भी फायदेमंद।
- ठंडक देने का काम करता है।
- नई मांओं के लिए भी है फायदेमंद।
- कैंसर से बचाव के लिए।
- खून साफ करने में सहायक।