अहमदनगर का नया नाम: शिंदे सरकार ने बदला एक ओर जिले का नाम, महाराष्ट्र का अहमदनगर हुआ 'अहिल्या नगर'

  • महाराष्ट्र में अहमदनगर का बदला नाम
  • जिले का नाम बदलकर हुआ 'अहिल्या नगर'
  • मुंबई के इन स्टेशनों के भी बदले नाम

Surbhit Singh
Update: 2024-03-13 17:32 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने अहमदनगर जिले का नाम बदलकर 'अहिल्या नगर' कर दिया है। राज्य सरकार ने विरांगना रानी अहिल्याबाई होलकर के नाम पर इस जिले का नाम रखा है। बता दें, अहमदनगर का नाम बदलने के लिए जिल प्रशासन ने प्रस्ताव जारी किया था। जिसे महाराष्ट्र कैबिनेट ने बुधवार को पारित कर दिया था। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में अब तक तीन जिलों का नाम बदला जा चुका है। अहमदनगर के तर्ज पर ही राज्य के उस्मानाबाद और औरंगाबाद जिलों का नाम बदला गया था। वहीं, भारत के इतिहास में अहिल्याबाई होलकर को मंदिरों के पुनर्निमाण में अमूल्य योगदान के लिए याद किया जाता है। उन्होंने अपने काल में काशी के विश्वनाथ मंदिर से लेकर कई प्राचीन मंदिरों का पुनरुद्धार किया था।

अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर हुई थी घोषणा

पिछले साल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मई में अहमदनगर के नए नामकरण का प्रस्ताव पेश किया था। सीएम ने इसकी घोषणा 18वीं सदी की रानी अहिल्याबाई होलकर की 298वीं जयंती के अवसर पर की थी। इस दौरान महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्री फडणवीस और मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल उपस्थित रहे थे। हालांकि, काफी अरसें पहले से ही अहमदनगर के नाम बदलने को लेकर मांग उठ रही थी। महाराष्ट्र में औरंगाबाद और उस्मानाबाद जिलों के नाम बदलने के बाद इसकी मांग उठना शुरु हो गई थी। कुछ सालों के भीतर ही औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर किया गया था। इसके अलावा उस्मानाबाद का नाम धाराशिव कर दिया था।

मुंबई के स्टेशनों के नाम भी बदल गए थें

अहमनदनगर का नाम बदलने पर बीजेपी विधायक गोपीचंद पाडलकर ने बयान दिया है। उन्होंने कहा था, "अहमदनगर का नाम अहिल्या नगर होना चाहिए। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने औरंगाबाद एवं उस्मानाबाद जिलों के नाम पहले ही बदल डाले हैं। ऐसे में अब हमारी यह मांग भी है कि अहमदनगर का नाम अहिल्यानगर रखा जाना चाहिए।' महाराष्ट्र में जिलों के नाम को छोड़कर मुंबई के 8 रेलवे स्टेशनों का नाम भी बदला गया था। इस पर सरकार का कहना था कि यह नाम ब्रिटिश शासनकाल के थे। इस वजह से नामों को बदला गया है।

Tags:    

Similar News