भारत ने 9 घंटे में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड, हर घंटे 19 लाख से ज्यादा डोज दिए गए

मोदी के बर्थ डे पर मेगा वैक्सीनेशन भारत ने 9 घंटे में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड, हर घंटे 19 लाख से ज्यादा डोज दिए गए

Bhaskar Hindi
Update: 2021-09-17 16:22 GMT
भारत ने 9 घंटे में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड, हर घंटे 19 लाख से ज्यादा डोज दिए गए
हाईलाइट
  • 9 घंटे में 2 करोड़ से ज्यादा लोगों लगाई गई वैक्सीन
  • वैक्सीनेशन में भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
  • हर घंटे 19 लाख से ज्यादा डोज दिए गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारत ने मेगा वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बनाया है। शुक्रवार रात 10 बजे तक 2 करोड़ 25 लाख लोगों को वैक्सीन लगा दी गई है। बीजेपी ने आज रात 12 बजे तक 2 करोड़ 50 लाख वैक्सीन लगाए जाने का टारगेट तय किया है। इस कड़ी में महज 9 घंटे में ही कोरोना वायरस के खिलाफ 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का विश्व रिकॉर्ड भारत ने बनाया है। अभी भी वैक्सीनेशन जारी है। यानी यह आंकड़ा अभी और ऊपर जाएगा। इससे पहले दोपहर डेढ़ बजे तक ही एक करोड़ से ज्‍यादा डोज लगाए जा चुके थे। वैक्‍सीनेशन प्रोग्राम की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि हर सेकेंड 527 से ज्‍यादा डोज लगाए जा रहे हैं। हर घंटे 19 लाख से ज्‍यादा डोज दिए जा रहे हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन के 77.77 करोड़ से ज्‍यादा डोज उपलब्ध कराए गए है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन के 6.17 करोड़ से ज्‍यादा डोज उपलब्ध हैं। इससे पहले 27 अगस्त, 31 अगस्त और 6 सितंबर को देश में एक करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाए गए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत ने शुक्रवार को दोपहर 1.30 बजे तक एक करोड़ से अधिक टीकाकरण के बाद कोविड के टीके लगाने का एक नया रिकॉर्ड बनाया, जिसने एक दिन में 1.33 करोड़ टीकाकरण के अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

मंडाविया ने में ट्वीट किया, पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर, भारत ने सबसे तेज टीकाकरण का रिकॉर्ड बनाया है और 1.33 करोड़ टीकाकरण का मील का पत्थर पार कर लिया है और हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि हम आज टीकाकरण का एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे और इसे पीएम को तोहफे की तरह पेश करेंगे।

 

Tags:    

Similar News