बिहार में दो ग्राम प्रधानों की हत्या, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

बिहार में दो ग्राम प्रधानों की हत्या, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

IANS News
Update: 2019-08-06 09:00 GMT
बिहार में दो ग्राम प्रधानों की हत्या, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन
हाईलाइट
  • बिहार के भोजपुर और बांका जिलों में दो ग्राम प्रधानों की हत्या

डिजिटल डेस्क, पटना। (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर और बांका जिलों में दो ग्राम प्रधानों की हत्या कर दी गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया। भोजपुर क्षेत्र में मुखिया के नाम से प्रसिद्ध अरुण सिंह की सोमवार को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुशील कुमार ने कहा, अरुण सिंह अपने पैतृक गांव साहंगी में अपने घर के बाहर अन्य किसानों के साथ बैठे थे, तभी उनको गोली मार दी गई जिससे उनकी मौत हो गई।

वहीं एक अन्य मामले में अमरपुर-फतेहपुर पंचायत के प्रधान रविंदर दास की हत्या कर दी गई। उनका शव मंगलवार को बरामद हुआ। खबर फैलते ही स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिला पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News