भारत में कोरोना के 7,554 नए मामले, 223 की मौत

कोविड-19 भारत में कोरोना के 7,554 नए मामले, 223 की मौत

IANS News
Update: 2022-03-02 06:01 GMT
भारत में कोरोना के 7,554 नए मामले, 223 की मौत
हाईलाइट
  • भारत में कोरोना के 7
  • 554 नए मामले
  • 223 की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7,554 नए मामले सामने आए जबकि बीते दिन 6,915 मामले दर्ज किए गए और एक दिन में 223 लोगों की मौत हुई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,14,246 हो गई। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को दी।

मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, इस बीच कोरोना के 85,680 सक्रिय मामले हैं। देश में पॉजिटिविटी रेट 0.20 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, बीते 24 घंटे में 14,123 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,23,38,673 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 98.60 प्रतिशत है।

देशभर में कुल 7,84,059 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 76.91 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं।

इस बीच, वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.06 प्रतिशत है जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 0.96 प्रतिशत है।

तो वहीं देश में बीते 24 घंटे में 8 लाख से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई है, जिससे भारत का टीकाकरण कवरेज बुधवार सुबह तक 177.79 करोड़ तक पहुंच गया है। यह 2,05,01,806 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार सुबह तक 14.45 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

आईएएनएस

Tags:    

Similar News