इस साल 4 प्रतिशत कम हुए एक्सीडेंट: गडकरी

इस साल 4 प्रतिशत कम हुए एक्सीडेंट: गडकरी

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-08 13:50 GMT
इस साल 4 प्रतिशत कम हुए एक्सीडेंट: गडकरी

डिजिटल डेस्क, पुणे। केन्द्रीय सड़क यातायात एवं जलसंधारण मंत्री नितीन गडकरी ने शुक्रवार को पुणे में कहा कि पूरे देश में साल में 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं जिनमें दो लाख लोगों की मृत्यु होती है। इस वर्ष दुर्घटनाएं 4 फीसदी से कम हुई है।

शुक्रवार को पुणे के भोसरी स्थित नैशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रान्सपोर्ट (CIRT) के स्वर्ण जयंती वर्ष का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर उपस्थित गडकरी ने कहा कि पूरे देश में सड़क यातायात महत्वपूर्ण है। यातायात के लिए विविध विकल्प उपलब्ध होने के बावजूद नागरिक सड़क यातायात ही अधिक पसंद कर रहे हैं। 40 फीसदी यातायात सड़क मार्ग से होती है। सड़क दुर्घटनाओं का प्रमाण भी अधिक है। देश में हर वर्ष 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं जिनमें दो लाख लोगों की मृत्यु होती हैं। इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में 4 फीसदी से कटौती हुई है।

महामार्गों पर जल्द ही डबलडेकर बस सेवा
गडकरी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में कार कंपनियों को बताया तब उन्होंने पहले बैटरियां महंगी होने की बात कही थी लेकिन अब बैटरी बनाने का खर्च 40 फीसदी से कम हुआ है। इसलिए कार कंपनियां अभी से अनुसंधान करने में जुट जाएं। कंपनियां इलेक्ट्रिक गाड़ियों का निर्माण करें। इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग सार्वजनिक यातायात में भी हो इस हेतु जल्द ही महामार्गों पर डबलडेकर बस सेवा शुरू की जाएगी। नवनवीन तकनीक का उपयोग कर सार्वजनिक यातायात सक्षम करना आवश्यक है। प्रदूषण टालने हेतु देश में इथेनॉल निर्मिति को गति दी जाएगी। बिजली पर चलनेवाले बस, टैक्सी, दुपहिया वाहनों की निर्मिति यही भविष्य है।

 

Similar News