एयरचीफ मार्शल धनोआ ने की राफेल की तारीफ, बताया गेमचेंजर

एयरचीफ मार्शल धनोआ ने की राफेल की तारीफ, बताया गेमचेंजर

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-03 09:22 GMT
एयरचीफ मार्शल धनोआ ने की राफेल की तारीफ, बताया गेमचेंजर
हाईलाइट
  • कांग्रेस इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रही है
  • विपक्षी पार्टियां लगा रही हैं घोटाले का आरोप
  • सरकार या वायुसेना की डील में कोई भूमिका नहीं: धनोआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक तरफ विपक्ष राफेड डील में घोटाले का दावा कर विरोध प्रदर्शन कर रहा है तो दूसरी तरफ वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने इस लड़ाकू विमान को गेमचेंजर बताया है। दसॉल्ट कंपनी को भारतीय साझेदार बनाने पर धनोआ ने कहा कि दसॉल्ट को भारतीय साझेदार बनाने पर सरकार या वायुसेना की कोई भूमिका नहीं थी।


राफेल फाइटर प्लेन की संख्या 126 से घटाकर 36 किए जाने पर एयरचीफ मार्शल ने कहा कि भारतीय वायुसेना से परामर्श किया गया था, जिसके बाद वायुसेना ने कुछ विकल्प भी दिए थे। उसमें चयन सरकार की तरफ से ही किए गए थे। 

 

Similar News