दीवार से टकराया विमान, व्हील नहीं खुलते तो समुद्र में लैंड करानी पड़ती फ्लाइट

दीवार से टकराया विमान, व्हील नहीं खुलते तो समुद्र में लैंड करानी पड़ती फ्लाइट

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-12 04:21 GMT
हाईलाइट
  • टेकऑफ करते समय हुआ हादसा
  • फ्लाइट के सभी यात्री सही सलामत
  • मुंबई डाइवर्ट करना पड़ा विमान

डिजिटल डेस्क, चैन्नई। तमिलनाडु के त्रिची शहर से दुबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। टेकऑफ करने के बाद फ्लाइट कपांउंड की दीवारों और इमारतों से भी टकरा गई। हादसे के वक्त विमान में 136 यात्री सवार थे। हादसा टेकऑफ करते समय हुआ था। दसअसल, रनवे से टेकऑफ करते समय विमान का टेक ऑफ व्हील कई बिल्डिगों से टकरा गया। हालांकि, फ्लाइट को मुंबई में सुरक्षित उतार लिया गया। हादसे के वक्त फ्लाइट में 136 यात्री सवार थे।


मुंबई में विमान के लैंड करने के बाद एयरपोर्ट के अधिकारियों ने हादसे के वक्त के हालात जाने। हादसे के दौरान विमान में सवार यात्रियों की सांसे अटक गईं थीं। हालांकि, सभी लोगों को सही-सलामत मुंबई में उतार दिया गया है। एयरपोर्ट पर हुए इस हादसे के कारण फ्लाइट का निचला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद विमान का रूट बदलकर उसे मुंबई में उतार दिया गया था। हादसे में त्रिची एयरपोर्ट की कई दीवारें भी टूट गई हैं। तमिलनाडु के पर्यटन मंत्री वेलामांडी एन नटराजन भी घटना के बाद मौके पर पहुंच गए थे। जानकारी के मुताबिक एअर इंडिया का विमान टेकऑफ करते समय रनवे पर कई दीवारों से टकरा गया था। घटना गुरुवार की है।

 

 

एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद भी एयरपोर्ट को सुचारू रूप से चलाने की कोशिश की जा रही है। हादस काफी गंभीर था, यदि टक्कर के बाद विमान के टेक ऑफ व्हील को ज्यादा नुकसान हो जाता और वह खुल नहीं पाता तो लैंडिंग के सामने काफी परेशानी हो सकती थी। एसा होने पर फ्लाइट को समुद्र में उतारा जाता है। कुछ दिनों पहले ही ऐसा एक हादस हुआ था, जिसमें विमान लैंड करते समय फ्लाइट का टैक ऑफ व्हील खुल नहीं सका था। इसके बाद भी पायलट ने विमान को सुरक्षित लैंड करवा लिया था।
 

Similar News