बागियों का दल बनाएंगे अमर सिंह, सपा-बसपा को रोकने भाजपा देगी साथ

बागियों का दल बनाएंगे अमर सिंह, सपा-बसपा को रोकने भाजपा देगी साथ

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-05 07:19 GMT
बागियों का दल बनाएंगे अमर सिंह, सपा-बसपा को रोकने भाजपा देगी साथ
हाईलाइट
  • अमर सिंह बनाएंगे नई पार्टी।
  • बागी नेता हो सकते हैं शामिल।
  • भाजपा दे सकती है अमर का साथ।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। सपा के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह उत्तर प्रदेश में एक नई पार्टी बनाने की योजना बना रहे हैं। अमर सिंह की इस योजना में समाजवादी पार्टी के एक बड़े नेता जो पार्टी के कार्यों से असंतुष्ट हैं, अमर सिंह के साथ जुड़ सकते हैं। अमर सिंह का नई पार्टी बनाने का मकसद 2019 आम चुनावो में सपा के वोट शेयर को विभाजित करना है। कहा जा रहा है कि अमर सिंह की इस योजना को भाजपा का भी समर्थन मिल रहा है, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अमर सिंह से मुलाकात भी कर चुके हैं।

जल्द हो सकता है पार्टी का ऐलान   
सूत्रों के मुताबिक अमर सिंह कि नई पार्टी का नाम भी तय कर लिया गया है। पार्टी पदाधिकारीयों के नाम भी तय हो गए हैं। पार्टी का ऐलान 15 अगस्त के बाद कभी हो सकता है। पार्टी की घोषणा होने से पूर्व की तमाम तैयारियों पर भी तेजी से काम हो रहा है। वहीं सपा के कई बागी नेता अमर सिंह के साथ जुड़ सकते हैं।

सपा से नाराज नेता सक्रिय
सपा से नाराज नेता लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। वो लगातार जनसंपर्क और जनसभाएं भी कर रहे हैं। भदोही दौरे पर इनका गाड़ियों का काफिला चर्चा में रहा था। वहीं इस काफिले में निर्दलीय विधायक विजय मिश्रा भी शामिल थे। जुलाई में वाराणसी के दौरे पर उन्होंने यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर से बंद कमरे में मुलाकात भी की थी।

दोनों पार्टियां जातिवाद की शिकार
अमर ने कहा कि दोनों पार्टियां जातिवाद की राजनीति करती हैं। उनका मानना है कि धर्मनिरपेक्षता का अर्थ किसी एक समुदाय का तुष्टीकरण है। उन्होंने कहा कि आपको तय करना है कि बबुआ-बुआ का समर्थन करना है कि मोदी-योगी का। अखिलेश बसपा सुप्रीमो मायावती को बुआ कहकर बुलाते हैं। अमर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए बबुआ शब्द उपयोग किया। सपा से राज्यसभा सदस्य रह चुके अमर सिंह को पिछले साल पार्टी ने निकाल दिया था।

मोदी ने मंच से लिया था अमर सिंह का नाम
पीएम मोदी यूपी की राजधानी लखनऊ में ‘ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी  को संबोधित कर रहे थे। यूपी सरकार के इस कार्यक्रम में पूर्व सपा नेता अमर सिंह भी मौजूद थे। अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने मज़ाकीय अंदाज में कहा कि अमर सिंह यहां बैठे हुए हैं, वे नेताओं के उद्योगपतियों के साथ सम्बंधों की पूरी हिस्ट्री निकाल देंगे। अमर सिंह ने पीएम मोदी के भाषण वाले ट्वीट को रीट्वीट भी किया था।

Similar News