ट्रक से टकराई अमरनाथ यात्रियों से भरी बस, 13 लोग घायल

ट्रक से टकराई अमरनाथ यात्रियों से भरी बस, 13 लोग घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-12 10:41 GMT
हाईलाइट
  • अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
  • इस हादसे में अब तक 13 लोगों के घायल होने की खबर मिल रही है।
  • घटना ऊधमपुर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।

डिजिटल डेस्क, जम्‍मू। अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में अब तक 13 लोगों के घायल होने की खबर मिल रही है। घटना ऊधमपुर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। यहां अमरनाथ यात्रियों से भरी एक मिनी बस एक खड़े ट्रक से भिड़ गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा करीब 70 किमी दूर उधमपुर जिले के मलार्ड इलाके में धेरमा पुल के पास तड़के करीब 5.30 बजे हुआ। हादसे का शिकार हुए पीड़ित उस काफिले में शामिल थे, जो 3,419 तीर्थयात्रियों के एक नए जत्थे को लेकर जा रहा था। ये तीर्थयात्री वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए यहां भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना हुए थे। इस जत्थे में 680 महिलाएं और 201 साधु भी शामिल थे। अधिकांश घायल यात्री झांसी और यूपी के आसपास के क्षेत्र के हैं।

 

 

अधिकारी ने बताया कि घायलों में से 10 तीर्थयात्री उत्तर प्रदेश में झांसी के रहने वाले हैं जबकि तीन अन्य मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं। बता दें कि अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू हुई थी। अब तक 1,33,481 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

Similar News