फेस मास्क डिस्प्ले नष्ट करने पर अमेरिकी महिला गिरफ्तार

फेस मास्क डिस्प्ले नष्ट करने पर अमेरिकी महिला गिरफ्तार

IANS News
Update: 2020-07-07 11:00 GMT
फेस मास्क डिस्प्ले नष्ट करने पर अमेरिकी महिला गिरफ्तार
हाईलाइट
  • फेस मास्क डिस्प्ले नष्ट करने पर अमेरिकी महिला गिरफ्तार

फीनिक्स, 7 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राज्य एरिजोना की एक महिला ने एक स्टोर पर फेस मास्क डिस्प्ले को नष्ट कर दिया। इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रविवार को ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में महिला को दिखाया गया है। इस वीडियो को अब तक 4 मिलियन यानी कि 40 लाख से अधिक बार देखा गया है। इसमें महिला को मास्क डिस्प्ले के पास जाकर उसे फाड़ते हुए यह कहते सुना जा सकता है कि आखिरकार हम सड़क के अंत में मिल गए।

उसके बाद स्टोर के दो कर्मचारियों ने उसे रोका तो महिला ने कहा, क्यों? आपने बाकी सभी को ऐसा करने दिया। मैं ऐसा क्यों नहीं कर सकती क्योंकि मैं एक गोरी महिला हूं।

बाद में पोस्ट किए गए एक अन्य वीडियो में पुलिस महिला को उसके घर से गिरफ्तार कर रही है।

एरिजोना में कोविड-19 के मामले 1 लाख से अधिक हो गए हैं।

Tags:    

Similar News