असम के 29 जिलों में जलप्रलय, अब तक 73 की मौत, 25 लाख लोग प्रभावित

असम के 29 जिलों में जलप्रलय, अब तक 73 की मौत, 25 लाख लोग प्रभावित

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-19 18:27 GMT
असम के 29 जिलों में जलप्रलय, अब तक 73 की मौत, 25 लाख लोग प्रभावित

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम में बाढ़ का कहर जारी है। यहां बुधवार को चार और लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 73 पहुंच गई है। यहां बाढ़ के चलते 29 जिलों के करीब 25 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से सबसे ज्यादा मोरीगांव प्रभावित हुआ है। वहां 80,000 से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और इसके बाद बरपेटा में 55,000 से ज्याद लोग प्रभावित हैं।

अधिकारियों ने 12 जिलों में 78 राहत शिविर और वितरण केंद्र बनाए हैं जहां 8,523 लोगों ने आश्रय ले रखा है। गोलाघाट के नुमलीगढ़ में धानसिरी और करीमगंज शहर में कुशियारा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ के कारण विभिन्न जिलों में कई सड़कें, तटबंध और पुलों को नुकसान पहुंचा है। असम प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने बताया कि लखीमपुर, बिस्वनाथ, नलबाड़ी, बरपेटा, बंगाईगांव, धुबरी, गुआलपाड़ा, मोरीगांव, नागांव, गोलाघाट, जोरहाट, शिवसागर, करीमगंज और कछार जिलों में करीब 25 लाख लोग प्रभावित हैं। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 10 फीसदी इलाका जलमग्न है। एएसडीएमए ने बताया कि 583 गांव और 27,000 हेक्टेयर से ज्यादा कृषि भूमि जलमग्न है।

सोनवाल ने केन्द्र से मांगी आर्थिक मदद
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्य में आई भीषण बाढ़ को देखते हुये बुधवार को केंद्र से अतिरिक्त आर्थिक मदद का अनुरोध किया है। वित्त मंत्री अरूण जेटली के साथ एक मुलाकात के दौरान सोनवाल ने 11वीं और 12वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान बाढ़ प्रबंधन कार्यक्रम के तहत केंद्र के हिस्से के 1138 करोड़ रूपये जारी करने का भी अनुरोध किया है।

Similar News