विधानसभा चुनाव : महाराष्ट्र, हरियाणा में भाजपा को बढ़त

विधानसभा चुनाव : महाराष्ट्र, हरियाणा में भाजपा को बढ़त

IANS News
Update: 2019-10-24 04:00 GMT
विधानसभा चुनाव : महाराष्ट्र, हरियाणा में भाजपा को बढ़त

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव की गुरुवार को हो रही मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 11 सीटों पर और उसकी सहयोगी शिव सेना 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। आईएएनएस-सीवोटर ने यह जानकारी दी।

मतगणना के शुरुआती रुझानों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) छह सीटों पर वहीं उसकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।

महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं।

वहीं हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा 15 सीटों पर आगे चल रही है वहीं कांग्रेस दो सीटों पर और जननायक जनता पार्टी (जजपा) एक सीट पर आगे चल रही है।

Tags:    

Similar News