ओडिशा में विधानसभा चुनाव आज, नवीन पटनायक के सामने सत्ता बचाने की चुनौती

ओडिशा में विधानसभा चुनाव आज, नवीन पटनायक के सामने सत्ता बचाने की चुनौती

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-10 19:10 GMT
ओडिशा में विधानसभा चुनाव आज, नवीन पटनायक के सामने सत्ता बचाने की चुनौती
हाईलाइट
  • नवीन पटनायक के सामने सत्ता बचाने की चुनौती
  • भाजपा को अच्छे परिणाम की उम्मीद
  • मोदी लहर में भी कुर्सी बचाने में कामयाब हुए थे पटनायक

डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। पूरे देश में जहां गुरुवार को लोकसभा चुनाव का पहला चरण है, वहीं ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी हैं। मतदाता यहां लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव में भी मतदान करेंगे। ओडिशा में भाजपा काफी सीटें जीतने का दावा कर रही है तो वहीं कांग्रेस को भी पिछली बार से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। 

ओडिशा में चार बार से अपनी सरकार बना रही बीजू जनता दल (BJD) के सामने इस बार अपनी सत्ता बचाने की चुनौती है। बता दें कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सन 2000 से सत्ता पर काबिज हैं। 2014 में मोदी लहर के बाद भी वो मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने में कामयाब हो गए थे, विधानसभा के साथ-साथ उनकी लोकसभा सीटों में भी 2014 के दौरान बढ़ोतरी हुई थी। 

ओडिशा में 2009 के चुनाव में भाजपा के 6 विधायक जीते थे, इसके बाद 2014 में  10 विधायकों की जीत हुई। बीजेपी नेता ओर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी ओडिशा से ही हैं, वो पिछले पांच साल से अपनी जमीन मजबूत कर रहे हैं, जिसके बाद बीजेपी को यहां अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

 

 

 

Tags:    

Similar News