हरियाणा: भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता

हरियाणा: भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-02 08:24 GMT
हरियाणा: भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता

डिजिटल डेस्क,चंडीगढ़। हरियाणा में कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधायक दल का नेता चुना गया। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा की। पार्टी ने अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर फैसला छोड़ा था। सोनिया ने एक बार फिर हुड्डा पर भरोसा जताते हुए उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी है। 

 

विधानसभा के लिए निर्वाचित कांग्रेस विधायकों की चंडीगढ़ में शुक्रवार को बैठक हुई था। इसके बाद कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने के लिए सोनिया गांधी को अधिकृत किया गया। बैठक में विधायकों ने हुड्डा और किरण चौधरी का नाम प्रस्तावित किया था। 25 विधायकों ने हुड्डा का समर्थन किया जबकि 6 विधायक किरण के पक्ष में थे। बता दें कि राज्य के 90 विधानसभा सीटों में कांग्रेस ने 31 सीटों पर कब्जा किया है। 

 

 

Tags:    

Similar News