बिहार : पुलिस मुख्यालय के सामने युवक ने की आत्मदाह की कोशिश

बिहार : पुलिस मुख्यालय के सामने युवक ने की आत्मदाह की कोशिश

IANS News
Update: 2020-02-21 08:07 GMT
बिहार : पुलिस मुख्यालय के सामने युवक ने की आत्मदाह की कोशिश
हाईलाइट
  • बिहार : पुलिस मुख्यालय के सामने युवक ने की आत्मदाह की कोशिश

पटना, 20 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार पुलिस मुख्यालय के सामने गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक युवक ने आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने हालांकि आत्मदाह की कोशिश करने वाले युवक को तत्काल हिरासत में ले लिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हिदुंत्ववादी संगठन से जुड़े राजीव ब्रह्मर्षि नामक युवक ने झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह की कोशिश की।

सूत्रों के मुताबिक, आत्मदाह का प्रयास करने वाले शख्स राजीव ब्रह्मर्षि ने इस संबंध में पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने खुद के आत्मदाह करने की जानकारी दी थी, यह जानकारी होने पर पुलिस ऐसी किसी घटना के लिए पहले से तैयार थी।

पटना (सचिवालय) पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि जैसे ही शख्स ने खुद को आग लगाने का प्रयास किया, तभी उसे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। उसे पहले से मौजूद एंबुलेंस में बैठाया गया और नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि आगे विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि ब्रह्मर्षि ने पहले ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति के लिए फुलवारी शरीफ घटना जैसे मामलों में हिंदू कार्यकर्ताओं को झूठा फंसाए जाने का आरोप लगाया है।

21 दिसंबर को फुलवारी शरीफ पुलिस स्टेशन क्षेत्र के हारून नगर इलाके में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सीएए, एनपीआर, एनआरसी के विरोध में राज्यव्यापी बंद के दौरान हिंसा और पत्थरबाजी का मामला सामने आया था।

Tags:    

Similar News