बीजेपी की 20 वीं सूची जारी, एमपी, राजस्थान और हरियाणा की सीटों पर उम्मीदवार घोषित

बीजेपी की 20 वीं सूची जारी, एमपी, राजस्थान और हरियाणा की सीटों पर उम्मीदवार घोषित

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-14 07:39 GMT
बीजेपी की 20 वीं सूची जारी, एमपी, राजस्थान और हरियाणा की सीटों पर उम्मीदवार घोषित
हाईलाइट
  • बीजेपी ने जारी उम्मीदवारों की 20 वीं सूची
  • मध्य प्रदेश से तीन
  • हरियाणा से दो और राजस्थान से एक उम्मीदवार का नाम घोषित

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बीजेपी ने अपनी 20 वीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में पार्टी ने अपने 6 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। सूची में मध्य प्रदेश की रतलाम, धार और खुजराहो, हरियाणा की हिसार, रोहतक और राजस्थान की दौसा सीट पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की एक विधानसभा सीट पर भी उम्मीदवार घोषित किया है। हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट से बीजेपी ने केन्द्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेन्द्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि मध्य प्रदेश बीजेपी ने 29 सीटों में से भोपाल, इंदौर, सागर, विदिशा और गुना सीट पर अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। वहीं कांग्रेस ने इंदौर सीट के अलावा सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। 

 

किसको कहां से मिला टिकट ?

  • खजुराहो - विष्णु दत्त शर्मा
  • रतलाम - जीएस डामोर
  • धार - छतर सिंह दरबार
  • हिसार - बृजेंद्र सिंह
  • रोहतक - अरविंद शर्मा
  • दौसा - जसकौर मीना

 

 

Tags:    

Similar News