भाजपा का मेरी दिल्ली, मेरा सुझाव अभियान शुरू

भाजपा का मेरी दिल्ली, मेरा सुझाव अभियान शुरू

IANS News
Update: 2020-01-03 10:01 GMT
भाजपा का मेरी दिल्ली, मेरा सुझाव अभियान शुरू
हाईलाइट
  • भाजपा का मेरी दिल्ली
  • मेरा सुझाव अभियान शुरू

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा की दिल्ली इकाई ने अगले पांच वर्षो का रोडमैप तैयार करने के लिए इस बार दिल्ली की जनता को भी शामिल कर रही है। इसके लिए पार्टी ने दिल्ली का सबसे बड़ा जनभागीदारी अभियान शुरू किया है। इस अभियान को मेरी दिल्ली, मेरा सुझाव नाम दिया गया है। अभियान की शुरुआत केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को की। इस मौके पर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद थे।

ईरानी ने इस मौके पर दिल्ली की जनता से इस अभियान में शामिल होने की अपील की, ताकि दिल्ली के विकास का मॉडल तैयार हो पाए।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस मौके पर केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाया कि

जो जनता से पूछ कर काम करने की बात करती थी, आज वे मुंह छुपा कर बैठे हैं। आप भरमाती है, हम समस्याएं सुलझाते हैं। हम मोदी जी के कथन पर चलने वाले लोग हैं।

गौरतलब है कि इस अभियान के तहत लोगों को अपने सुझाव और आकांक्षाओं को साझा करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इन सुझावों को भाजपा अपने विजन डॉक्यूमेंट में भी शामिल करेगी।

अभियान के तहत 14 दिनों तक प्रदेश भर में 49 वीडियो रथ चलाए जाएंगे, जिसके जरिए लोगों तक संदेश पहुंचाया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 सुझाव पेटियां होंगी, जिनको लेकर भाजपा कार्यकता घर घर जाकर सुझाव एकत्र करेंगे।

इस मौके पर एक टोलफ्री नंबर 6357 171717 भी जारी किया गया, जिस पर मिसकॉल कर भी सुझाव दिए जा सकते हैं। भाजपा ने एक वेबसाइट (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू मैंहूं दिल्ली डॉट कॉम) भी जारी की है, जिसके जरिए भी लोग अपना सुझाव ण्उंपदीववद कपसप ण्बवउ पर भी दे सकते हैं।

Tags:    

Similar News