बर्थडे पर मायावती की BJP को खरी-खरी, कांग्रेस की कर्जमाफी को बताया छलावा

बर्थडे पर मायावती की BJP को खरी-खरी, कांग्रेस की कर्जमाफी को बताया छलावा

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-15 08:03 GMT
बर्थडे पर मायावती की BJP को खरी-खरी, कांग्रेस की कर्जमाफी को बताया छलावा
हाईलाइट
  • पीएम पद की दावेदारी का किया इशारा
  • भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना
  • सपा-बसपा कार्यकर्ताओं को हिदायत दी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। बसपा सुप्रिमो मायावती ने अपने 63वें जन्मदिन पर भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख ने अपनी पार्टी और सपा के कार्यकर्ताओं से पुराने गिले-शिकवे दूर करने को कहा है। मायावती ने किसानों के कर्जमाफी के मुद्दे पर कांग्रेस को भी घेरा है।

मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने किसानों के साथ धोखाधड़ी की है। सरकार बनने के बाद दो लाख रुपए का कर्जा ही माफ किया गया है, जो किसानों के साथ छलावा है। उन्होंने कहा कि बसपा ने हाल ही में सपा के साथ गठबंधन कर लोकसभा चुनाव में उतरने का फैसला किया है, जिससे भाजपा की नींद उड़ गई है। यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य होने के नाते काफी अहम है। केंद्र में किसकी सरकार बनेगी और प्रधानमंत्री कौन होगा, ये उत्तर प्रदेश ही तय करता है।

कांग्रेस पर हमला करते हुए मायावती ने कहा कि बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस को भी सबक लेना चाहिए। तीन राज्यों में सरकार बनने के बाद कांग्रेस पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं, कांग्रेस की सरकार 17 दिसंबर 2018 को चुनी गई, जबकि कर्जमाफी की सीमा मार्च 2018 निर्धारित की गई। कर्जमाफी पर कांग्रेस ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के साथ धोखा किया है।

 

अखिलेश ने घर पहुंचकर दी बधाई

 

 

Similar News