CAA Protest: देशभर में हिंसक प्रदर्शन जारी, रेलवे की 88 करोड़ रुपए की संपत्ति का नुकसान

CAA Protest: देशभर में हिंसक प्रदर्शन जारी, रेलवे की 88 करोड़ रुपए की संपत्ति का नुकसान

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-21 03:34 GMT
CAA Protest: देशभर में हिंसक प्रदर्शन जारी, रेलवे की 88 करोड़ रुपए की संपत्ति का नुकसान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन का दौर जारी है। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल ने आज (शनिवार) बंद का आह्वान किया है। शुक्रवार को दिल्ली गेट के पास पुलिस उपायुक्त के कार्यालय के सामने प्रदर्शनकारियों ने एक कार को आग लगा दी। इससे पहले मार्च की अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके। वहीं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टीवी चैनलों के लिए एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने कहा है कि टीवी चैनल ऐसी कोई कवरेज न करें, जिससे कानून-व्यवस्था को चुनौती मिलने के साथ देशविरोध हरकतों को बढ़ावा मिलता हो। संप्रभुता पर असर डाले वाले कंटेंट दिखाने से भी परहेज करें। 

LIVE: 

  • असम में आज रात 8 बजे से कल सुबह 5 बजे तक तिनसुकिया में कर्फ्यू लगाया जाएगा।
  • टीएमसी का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उन लोगों के परिवारों से मुलाकात करेगा जो लखनऊ में विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में मारे गए थे।
  • भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद जिन्हें कल हिरासत में लिया गया था, उन्हें आज गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले आजाद को जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक एक विरोध मार्च के लिए अनुमति नहीं दी गई थी।
  • पटना में महागठबंधन की रैली में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पहुंचे।
  • पुलिस ने कोझीकोड में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अगर एनआरसी लागू किया जाता है, तो मैं पहला व्यक्ति होगा जो रजिस्टर पर हत्याक्षर नहीं करेगा। 
  • वामपंथी संगठन ने चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के बाहर नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में प्रदर्शन किया। 
  • नागरिकता अधिनियम के विरोध में रेलवे की 88 करोड़ रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। 
  • दिल्ली पुलिस ने कल दरियागंज में हुए हिंसा के लिए 10 लोगों को गिरफ्तार किया।
  • विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पटना में प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड तोड़ दिए। 
  • राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने दरभंगा में विरोध प्रदर्शन किया। राजद ने आज बिहार में बंद का आह्वान किया है।
  • फिल्म निर्माता मुकेश भट्ट ने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से बहुत परेशान हूं क्योंकि पूरा देश आग की लपटों में है। यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर युवा सड़कों पर है तो हमें इस पर गौर करने और चर्चा करने की आवश्यकता है।

 

Tags:    

Similar News