मथुरा में कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार की आगरा-दिल्ली हाईवे पर गोली मारकर हत्या

मथुरा में कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार की आगरा-दिल्ली हाईवे पर गोली मारकर हत्या

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-14 05:50 GMT
मथुरा में कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार की आगरा-दिल्ली हाईवे पर गोली मारकर हत्या

डिजिटल डेस्क, मथुरा। आगरा-दिल्ली हाईवे पर दौताना मोड़ के पास बीती शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक सवार हमलावरों ने पूर्व प्रधान सरमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वह अपने फार्म हाउस से गांव को लौट रहे थे। कोतवाली छाता के गांव गौंहारी निवासी चौधरी सरमन सिंह का हाईवे पर गांव दौताना के पास ही फार्म हाउस है। हर दिन की तरह पूर्व प्रधान बाइक से शनिवार शाम को करीब साढ़े छह बजे गांव वापस आ रहे थे। पूर्व प्रधान की हत्या पर भड़के ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।

 

 

 

 

कैबिनेट मंत्री के समधी है प्रधान

 

बता दें कि मृतक पूर्व प्रधान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी के छोटे भाई पूर्व एमएलसी लेखराज चौधरी के समधी हैं। जानकारी के अनुसार, पेट में गोली लगतेही पूर्व प्रधान बाइक से गिर पड़े। बाइक सवार हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने पूर्व प्रधान को नयति अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्व प्रधान की हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर पत्थर डालकर गांव गौंहारी के पास जाम लगा दिया।

 

 

 

ग्रामीणों ने की सड़क जाम

 

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस के काफी समझाने के बाद भी ग्रामीण हटने को तैयार नहीं हुए। जिसके बाद आस-पास के थानों का फोर्स और पुलिस के आला अफसर पहुंच गए। एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

 

 

इन लोगों पर दर्ज हुआ केस

 

मथुरा-पूर्व प्रधान सरमन सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में मृतक के पुत्र वीरेंद्र सिंह ने गौहारी निवासी क्षतिराम, धर्मवीर, प्रदीप और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस जगह-जगह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Similar News