शीतलहर से बेहाल राजधानी दिल्ली, दर्ज हुआ सीजन का सबसे ठंडा दिन, मध्यप्रदेश और बाकी राज्यों का ऐसा है हाल

मौसम अलर्ट शीतलहर से बेहाल राजधानी दिल्ली, दर्ज हुआ सीजन का सबसे ठंडा दिन, मध्यप्रदेश और बाकी राज्यों का ऐसा है हाल

Anchal Shridhar
Update: 2023-01-08 05:12 GMT
शीतलहर से बेहाल राजधानी दिल्ली, दर्ज हुआ सीजन का सबसे ठंडा दिन, मध्यप्रदेश और बाकी राज्यों का ऐसा है हाल
हाईलाइट
  • खुद को ठंड से बचाने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते हुए नजर आ रहे हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हालात यह हैं कि यहां के कई इलाकों में पहाड़ी राज्यों से भी कम तापमान दर्ज किया गया है। राजधानी के सफदरजंग इलाके में पारा 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़ककर 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस सीजन में अभी तक का सबसे तापमान है। इसके अलावा लोधी रोड में 2.8, रिज में 2.2 और आयानगर में 2.6 तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली को अभी कोहरे और शीतलहर के डबल अटैक से राहत महसूस नहीं होगी। विभाग की तरफ से 8 जनवरी को राजधानी में ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से फ्लाइट्स की उड़ानों पर भी असर पड़ रहा है। कई फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रही हैं। वहीं कोहरे के कारण उत्तर रेलवे की 42 ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। इसके अलावा लोगों को सड़कों पर आवाजाही करने में भी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। खुद को ठंड से बचाने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते हुए नजर आ रहे हैं। 

राजधानी दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार, राजस्थान और झारखंड में भी हाड़कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। इस साल सर्दी इन इलाकों में नए रिकॉर्ड बना रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 8 जनवरी को भी उत्तर-पश्चिम भारत के इन राज्यों में ठंड का सितम जारी रहेगा। यहां भी लोगों को कोहरा और शीतलहर की दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। 

मध्यप्रदेश में जारी ठंड का प्रकोप

उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे मध्यप्रदेश में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां के ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड, बघेलखंड और महाकौशल इलाके इस समय भीषण सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। इन इलाकों में कई जगह का तापमान 5 डिग्री से भी नीचे चला गया है। जिससे पाला पड़ना शुरू हो गया है। 

पारा नीचे लुढ़कने से फसलों को नुकसान होने की संभावना भी बढ़ गई है, क्योंकि पाला पड़ने से फसलों के फूल और फल सही तरीके से वृद्धि नहीं कर पाते, उनकी पत्तियां और फूल सिकुड़ने लगते हैं। राज्य के चंबल, उमरिया, छतरपुर, गुना, टीकमगढ़, दतिया और ग्वालियर इलाकों में शीतलहर के चलते पारा 4 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। जिस वजह से यहां कोल्ड डे रहा। 

Tags:    

Similar News