मुख्यमंत्री सरमा ने 17 साल से अधिक उम्र के लोगों से टीका लगवाने का किया आग्रह

असम मुख्यमंत्री सरमा ने 17 साल से अधिक उम्र के लोगों से टीका लगवाने का किया आग्रह

IANS News
Update: 2021-10-25 18:30 GMT
मुख्यमंत्री सरमा ने 17 साल से अधिक उम्र के लोगों से टीका लगवाने का किया आग्रह

 डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के खिलाफ 17 साल से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण की अनुमति दी है और लोगों से आग्रह किया है कि वे इस संक्रामक बीमारी को और अधिक फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण सहित सभी उपाय करें।

यह दावा करते हुए कि त्योहारी सीजन के बावजूद असम में महामारी की स्थिति में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री सरमा ने लोगों से अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा और समाज के कल्याण के लिए कोविड-19 वैक्सीन की दोनों खुराक लेने का आग्रह किया। मरियानी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि केंद्र ने हाल ही में कहा है कि 17 साल से अधिक उम्र के सभी लोग अब वैक्सीन ले सकते हैं। मौजूदा कोविड टीके - कोविशील्ड और कोवैक्सीन भारत में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों लगाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री  सरमा ने कहा कि दूसरी लहर अप्रैल से शुरू हुई है और अगर लोग सतर्क रहे तो इस बीमारी को और फैलने से रोका जा सकेगा। उन्होंने कहा हमारे देश में चुनाव एक सामान्य महत्वपूर्ण कवायद है, लेकिन लोगों का जीवन सबसे महत्वपूर्ण है। लोगों को कोविड के बारे में सतर्क रहना होगा।

,सीएम सरमा ने कहा कि असम में फिर से तालाबंदी नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि ड्रग्स, भ्रष्टाचार और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ उनकी सरकार की लड़ाई तेज होगी। असम की 3.50 करोड़ से अधिक आबादी में से, सोमवार तक 2,72,94,413 लोगों में से 73,62,507 ने दूसरी खुराक ली।

 

(आईएएनएस)

Tags:    

Similar News