चीनी राष्ट्रपति ने विश्व सैन्य खेल में पहुंचे अफसरों से भेंट की

चीनी राष्ट्रपति ने विश्व सैन्य खेल में पहुंचे अफसरों से भेंट की

IANS News
Update: 2019-10-20 04:01 GMT
चीनी राष्ट्रपति ने विश्व सैन्य खेल में पहुंचे अफसरों से भेंट की

बीजिंग, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव, राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने वुहान शहर में 7वें विश्व सैन्य खेल में भाग ले रहे दूसरे देशों के सैन्य खेल अफसरों से भेंट की।

शी ने कहा कि आज सौ से अधिक देशों के दस हजार से अधिक सैनिक 7वें विश्व सैन्य खेल में भाग लेने के लिए वुहान में एकत्र हुए हैं। खेल मानव के विकास और प्रगति का अहम प्रतीक है और मानवीय आदान प्रदान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

सैन्य खेल से सैनिकों के शरीर की तंदुरुस्ती बनाई जाती है और सैन्य मनोबल को बढ़ाया जाता है। और इसमें विभिन्न देशों की सेनाओं के बीच आदान प्रदान को बढ़ाया जाता है। चीन हमेशा सैन्य खेल को महत्व देता है। चीन ने अंतर्राष्ट्रीय सैन्य खेल की प्रतियोगिताओं में सक्रियता से भाग लिया है। वर्ष 1978 में अंतर्राष्ट्रीय सैन्य परिषद की सदस्यता मिलने के बाद चीन ने दूसरे सदस्यों के साथ-साथ सैन्य खेलों में सिलसिलेवार सहयोग किया।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

Tags:    

Similar News