तटरक्षक, नौसेना ने रामेश्वरम से लगे समुद्र में 9 मछुआरों को बचाया

तटरक्षक, नौसेना ने रामेश्वरम से लगे समुद्र में 9 मछुआरों को बचाया

IANS News
Update: 2020-07-26 18:00 GMT
तटरक्षक, नौसेना ने रामेश्वरम से लगे समुद्र में 9 मछुआरों को बचाया
हाईलाइट
  • तटरक्षक
  • नौसेना ने रामेश्वरम से लगे समुद्र में 9 मछुआरों को बचाया

चेन्नई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय तटरक्षक और नौसेना ने एक संयुक्त अभियान में तमिलनाडु के रामेश्वरम से लगे समुद्र में रविवार को नौ मछुआरों को बचा लिया है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, रामेश्वरम से लगे समुद्र में मनाली द्वीप के पास एक नौका के पलटने के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद तटरक्षक ने मछुआरों को बचाने के लिए भारतीय नौसेना से संपर्क किया।

भारतीय नौसेना ने मछुआरों की तलाश और उन्हें बचाने के लिए रामेश्वरम जिले के पारुं दू स्थित भारतीय नौसेना अड्डे से एक हेलीकॉप्टर रवाना किया।

हेलीकॉप्टर ने मछली पकड़ने वाली नौका को तट से लगभग आठ मील दूर एक कोरल रीफ पर देख लिया। नौका क्षतिग्रस्त होने और खराब मौसम के कारण तेजी से डूब रही थी।

नौ में से चार मछुआरों को नौसेना के हेलीकॉप्टर ने बचाया और उन्हें मंडपम ले जाकर तटरक्षक को सौंप दिया।

बाकी के पांच मछुआरों को उसके बाद वहां पहुंची मछली पकड़ने वाली एक नौका ने बचाया।

Tags:    

Similar News