भाजपा नेता के खिलाफ थाने में शिकायत

भाजपा नेता के खिलाफ थाने में शिकायत

IANS News
Update: 2020-05-12 08:00 GMT
भाजपा नेता के खिलाफ थाने में शिकायत

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। यूथ कांग्रेस नेता की तरफ से दिल्ली पुलिस को एक शिकायत दी गई है। संसद मार्ग थाना पुलिस को दी गई शिकायत में यूथ कांग्रेस ने भाजपा के वरिष्ठ नेता पर कई आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि भाजपा नेता ने दो पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर अपलोड करके आपत्तिनजक विवादित बातें लिखी।

शिकायत मिलने की पुष्टि मंगलवार को नई दिल्ली जिले के एक अधिकारी ने भी की है। उन्होंने कहा, शिकायत मिली है। तथ्यों और आरोपों की जांच की जा रही है। अभी इसमें कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। जांच के बाद तथ्य सही पाए जाने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला तब शुरू हुआ जब मध्य प्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर कहा गया था कि वर्तमान में देश में अगर कांग्रेस सरकार होती तो टेस्ट उपचार राहत तकनीक में हम सबसे आगे होते। इसके जवाब में भाजपा नेता ने कह दिया कि, कोरोना संकटकाल में कांग्रेस की सरकार अगर आज होती तो करोड़ों के सेनेटाइजर, मास्क, कोरोना टेस्ट किट घोटाले हो रहे होते।

Tags:    

Similar News