खड़गे ने स्वीकारी जेटली की चुनौती, कहा...बताओ कब करना है बहस

खड़गे ने स्वीकारी जेटली की चुनौती, कहा...बताओ कब करना है बहस

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-01 04:37 GMT
हाईलाइट
  • खड़गे ने कहा
  • वित्तमंत्री तय करें बहस का समय
  • खड़गे ने बहस के लिए दिया 2 जनवरी का वक्त
  • जेटली ने कहा था
  • राफेल पर झूठ बोल रही है कांग्रेस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की राफेल मुद्दे पर बहस की चुनौती को लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्वीकर कर लिया है। खड़गे ने जेटली से कहा कि जेटली जी कि चुनौती को स्वीकार करते हैं, बहस 2 जनवरी (बुधवार) को होगी, समय जेटली जी तय कर सकते हैं।


बता दें कि सोमवार को कांग्रेस ने लोकसभा में राफेल डील का मुद्दा उठाते हुए घोटाले का आरोप लगाया था। इसके जवाब में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि राफेल मुद्दे पर झूठ बोलने की जगह कांग्रेस को इस मुद्दे पर सदन में चर्चा करनी चाहिए, जिसे खड़गे ने स्वीकर कर लिया है।
  

खड़गे ने सोमवार को लोकसभा में राफेल का मुद्दा उठाया। उन्होंने राफेल मामले की जांच जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) से कराने की मांग की। इस पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि विपक्ष चर्चा शुरू करे, सरकार जवाब देगी। जेटली ने कहा कि कांग्रेस राफेल मुद्दे पर झूठ फैला रही है और इस बात को वो साबित कर देंगे। इस पर खड़गे ने कहा कि हमें वित्तमंत्री की चुनौती स्वीकर है, 2 जनवरी को इस मुद्दे पर बहस की जाएगी।

खड़गे ने लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से बहस के लिए समय देने की मांग की। महाजन ने कहा कि बहस के लिए समय दिया जाएगा, लेकिन इसे फौरन हासिल नहीं किया जा सकता है। खड़गे से नाराज महाजन ने कहा कि आप मुझे चुनौती मत दीजिए, अपनी चुनौती अपने पास रखिए। बता दें कि 11 दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ है, जिसके बाद से ही कांग्रसे दोनों सदनों में राफेल काम मुद्दा जोर-शोर से उठा रही है।

Similar News