Howdy Modi पर मिलिंद देवड़ा ने लिखा- शुक्रिया मोदी जी, PM ने दिया ये जवाब

Howdy Modi पर मिलिंद देवड़ा ने लिखा- शुक्रिया मोदी जी, PM ने दिया ये जवाब

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-24 03:36 GMT
Howdy Modi पर मिलिंद देवड़ा ने लिखा- शुक्रिया मोदी जी, PM ने दिया ये जवाब
हाईलाइट
  • कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने की Howdy Modi कार्यक्रम की तारीफ
  • पीएम मोदी ने याद दिलाया मुरली देवड़ा का योगदान
  • मिलिंद ने ट्वीट कर लिखा- शुक्रिया प्रधानमंत्री मोदी जी

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने अमेरिका में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम "Howdy Modi" की तारीफ की है। मिलिंद ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, शुक्रिया नरेन्द्र मोदी जी !  मुरलीभाई ने देश को सर्वप्रथम रखा और भारत की हर सरकार के साथ काम किया और साथ ही अमेरिका के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने के लिए भी काम किया। मेरे डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोस्तों के साथ मेरी कई बातचीत में भी वे 21वीं सदी में भारत के नेतृत्व को स्वीकार करते हैं। 

मिलिंद ने लिखा, "ह्यूस्टन में पीएम मोदी का संबोधन भारतीय कूटनीति के लिए उल्लेखनीय क्षण रहा। मेरे पिता मुरली देवड़ा ने भारत व अमेरिका के संबंधों को पूर्व में मजबूत किया है। ट्रंप की तरफ से मिला सत्कार और भारतीय-अमेरिकी के योगदान का उल्लेख हमें गर्वित करता है।" बता दें कि पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने लगातार तीन ट्वीट करते हुए आरोप लगाया था कि पीएम मोदी ने भारत की विदेश नीति के उल्लंघन किया है। 

मिलिंद के ट्वीट पर पीएम मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "शुक्रिया मिलिंद देवड़ा। आपने हमारे स्वर्गीय मित्र मुरली देवड़ा का उल्लेख बिल्कुल सही किया है। उन्होंने अमेरिका के साथ भारत के रिश्तों की मजबूती के लिए बेहतर काम किया। दोनों देशों के प्रगाढ़ संबंधों को देख वे बेहद खुश होते।" गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद देवड़ा ने मुंबई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। मुंबई दक्षिणी लोकसभा क्षेत्र से वह दो बार सांसद रह चुके हैं।

 

Tags:    

Similar News