कर्नाटक के कांग्रेस विधायक सिद्दू न्याम गौड़ा का सड़क हादसे में निधन

कर्नाटक के कांग्रेस विधायक सिद्दू न्याम गौड़ा का सड़क हादसे में निधन

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-28 03:07 GMT
कर्नाटक के कांग्रेस विधायक सिद्दू न्याम गौड़ा का सड़क हादसे में निधन

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक सिद्दू न्याम गौड़ा ( एसएन गौड़ा ) का सड़क हादसे में निधन हो गया है। ये हादसा रविवार को तुलसीगेरी के पास हुआ है। विधायक गौड़ा गोवा से बगलकोट की ओर जा रहे थे, तभी तुलासीगेरी के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तत्काल ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 

जानकारी के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि न्याम गौड़ा की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उनकी कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कांग्रेस विधायक सिद्दू बी न्यामा गौड़ा 63 साल के थे। वो अपने घर बागलकोट लौट रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए।

 

 

 

 


दरअसल हाल ही में 12 मई को हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में न्याम गौड़ा को जीत हासिल हुई थी। उन्होंने कांग्रेस के टिकट से जामखंडी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उनके खिलाफ बीजेपी के श्रीकांत कुलकर्णी मैदान में थे। चुनाव में न्याम गौड़ा को 49 हजार 245 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी के प्रत्याशी श्रीकांत कुलकर्णी को 46 हजार 450 वोट मिले थे। वहीं कर्नाटक चुनाव में  कांग्रेस को कुल 78 सीटें मिली थीं, लेकिन न्याम गौड़ा की मौत के बाद अब कांग्रेस से 77 विधायक रह गए हैं।

 

 

गौरतलब है कि कर्नाटक चुनाव से पहले बीजेपी विधायक बीएन विजय कुमार का निधन हो गया था। अपने चुनावी क्षेत्र में पार्टी का प्रचार करते वक्त दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। वो जयानगर सीट से दो बार विधायक रह चुके थे। कर्नाटक चुनाव से कुछ दिन पहले विधायक की मौत से बीजेपी को बड़ा झटका लगा था, क्योंकि बीजेपी दोबारा उन्हें मैदान में उतारने वाली थी।  
 
 

Similar News