कांग्रेस ने संविधान निर्माता बाबा साहब को कभी नहीं किया याद : आदेश गुप्ता

कांग्रेस ने संविधान निर्माता बाबा साहब को कभी नहीं किया याद : आदेश गुप्ता

IANS News
Update: 2020-11-26 14:01 GMT
कांग्रेस ने संविधान निर्माता बाबा साहब को कभी नहीं किया याद : आदेश गुप्ता
हाईलाइट
  • कांग्रेस ने संविधान निर्माता बाबा साहब को कभी नहीं किया याद : आदेश गुप्ता

नई दिल्ली, 26 नवंबर(आईएएनएस)। भाजपा की दिल्ली इकाई ने गुरुवार को संविधान दिवस पर कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र की मजबूती के लिए कार्य करने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने इस दौरान कांग्रेस पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक कांग्रेस ने शासन किया, लेकिन कभी बाबा साहब को याद नहीं किया।

प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि, भारत का संविधान नागरिकों को न्याय देने, समता और रक्षा के लिए है। गर्व है कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। संविधान निर्माता बाबा साहब के जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को पंचतीर्थ के तौर पर उन्होंने संरक्षित किया।

प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने ज्ञान, विवेक, दूरदर्शिता और परिश्रम से एक ऐसा कालजयी और जीवंत दस्तावेज तैयार किया, जिसमें हमारे आदर्शो और आकांक्षाओं के साथ-साथ हम सभी भारतवासियों का भविष्य सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि कई ऐसे राजनीतिक दल हैं, जो भारत के संविधान को चुनौती देते हैं और लोकतंत्र को भी। उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि जनता सब देखती है और सही समय पर सबक सिखाएगी।

एनएनएम/एएनएम

Tags:    

Similar News